संसद के मकर द्वार पर चढ़कर प्रदर्शन करते इंडिया गठबंधन के सांसद।
- फोटो : PTI
मार्च निकालते हुए इंडिया ब्लॉक के सांसद मकर द्वार पर पहुंचे। कुछ कांग्रेस सांसद मकर द्वार पर चढ़कर हंगामा करने लगे। इस दौरान सांसदों को नीचे उतारने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद सांसद मकर द्वार से नीचे उतरे। कांग्रेस सांसदों ने कहा कि अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए और अगर पीएम मोदी को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पर भरोसा है तो उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्हें कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए तभी लोग चुप रहेंगे, अन्यथा लोग विरोध करेंगे।