भाजपा ने पांच में से चार राज्यों में प्रचंड जीत दर्ज की है। इसके अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए। दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी यहां साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले उन्होंने मेगा रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने गुजरात पंचायत महासम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन
2 of 6
पीएम मोदी गुजरात दौरे पर।
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि गुजरात बापू और सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमि है। बापू हमेशा ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भर गांवों की बात करते थे। आज जब हम 'अमृत महोत्सव' मना रहे हैं, हमें बापू के 'ग्रामीण विकास' के सपने को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
पीएम मोदी।
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि जब आजादी के अमृतकाल में हम हैं और आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो पूज्य बापू के सपनों के हम सब एक प्रकार से प्रतिबद्ध है कि आजादी की जंग में जो सपने देख कर लोगों ने खुद को आहूत किया, अपनी जवानी खपा दी तो हमें उन सपनों को साकार करना चाहिए।
4 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज का सपना साकार करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था अपने आप में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है और उस व्यवस्था को दिशा देने का काम, परिवर्तन लाने का निरंतर प्रयास करने का काम, उसे गति देने का काम आप सभी जन प्रतिनिधि और पंच सरपंच कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नरेंद्र मोदी की अहमदाबाद रैली।
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज का सपना पूरा करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। इस व्यवस्था को दिशा देने का काम, उसे गति देने का काम आप सभी प्रतिनिधि कर रहे हैं, पंच-सरपंच कर रहे हैं। गुजरात में पंचायत व्यवस्था में पुरुषों से ज्यादा प्रतिनिधित्व महिलाएं कर रही हैं। 1.5 लाख से अधिक चुने हुए जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर गुजरात के उज्ज्वल भविष्य की चर्चा करें, इससे बड़ा कोई अवसर नहीं हो सकता है, लोकतंत्र की इससे बड़ी कोई ताकत नहीं हो सकती है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी हमारे छोटे किसानों ने सुनिश्चित किया कि भोजन की कोई कमी न हो। हमारे किसानों ने दिन-रात मेहनत कर इस देश के खाद्यान्न भंडार को जो ताकत दी है, उसी का परिणाम है कि हमारे देश के गरीब बड़ी से बड़ी समस्या के बीच भी भूखे नहीं रहे।