फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

Thu, 09 Jun 2016 02:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
मेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी संसद में पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उस पर करारा हमला किया। मोदी ने कहा कि आतंकवाद हमारे पड़ोस में पल रहा है। आज के दौर का सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है। 
विज्ञापन

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

2 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
लश्कर-ए-ताइबा, तालिबान और आईएस अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन उनका फलसफा एक है और वह है नफरत फैलाना और हत्याओं को अंजाम देना। अच्छे और बुरे आतंकवाद में कोई फर्क नहीं है और दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

3 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवाद से एक सुर में लड़ना होगा। उन्होंने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान न बेचे जाने के फैसले की ओर इशारा करते हुए अमेरिकी संसद की तारीफ की। पीएम ने कहा कि ऐसा करके अमेरिकी संसद ने राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवाद का उपदेश देने और इसका इस्तेमाल करने वालों को साफ संदेश दे दिया है।
 
15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

4 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
अपने 45 मिनट के भाषण में उन्होंने भारत-अमेरिकी रिश्तों के हर पहलू को छुआ। इस भाषण के दौरान उन्होंने कई बार अपनी हाजिरजवाबी और हास्यबोध का परिचय दिया। उनके भाषण से प्रभावित होकर संसद में बैठी हस्तियों ने कई बार खड़े होकर ताली बजाई। उनके भाषण में भावुक अपील भी थी और कड़ा संदेश भी। 
विज्ञापन

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

5 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
अमेरिका से बेहतर रिश्तों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देशों के सैनिकों और नागरिकों ने आतंकवाद से लड़ते हुए जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि भारत को अच्छी तरह याद है कि 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमलों के दौरन अमेरिका किस कदर हमारे साथ खड़ा था। यह वह आतंकवाद था, जो पाकिस्तान में पैदा हुआ था।
 
विज्ञापन

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

6 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने मौजूदा भारत-अमेरिकी संबंध को नई संभावना और दोस्ती का नया तराना करार दिया। उन्होंने कहा कि इस दोस्ती में सागर की गहराई और अंतरिक्ष का विस्तार है। उन्होंने, लिंकन, मार्टिन लूथर किंग, महात्मा गांधी और विवेकानंद के वक्तव्यों के जरिये भारत-अमेरिका के गहरे रिश्तों को रेखांकित किया।
विज्ञापन

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

7 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
मोदी ने कहा कि दोनों देश एक नई यात्रा पर निकले हैं इसलिए पूरा फोकस केवल रूटीन मामलों पर नहीं बल्कि बदलाव लाने वाले विचारों पर होना चाहिए। हमें सिर्फ धन पैदा करना नहीं बल्कि समाज के लिए मूल्यों का निर्माण करना है।

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

8 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका को जुड़ना होगा। अलग रहने से बात नहीं बनेगी। हिंद महासागर में भारत अपना रोल निभाने को तैयार है। वह एशिया से अफ्रीका तक भारत शांति चलता है।

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

9 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
भारत हिंद महासागर से अटलांटिक तक काम करने को तैयार है। उन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिका के बलिदान रेखांकित किया और कहा कि भारत ने भी यहां बलिदान दिया है। स्थिर अफगानिस्तान भारत और अमेरिका के हित में है।
 
15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

10 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
उन्होंने भारत के विकास में अमेरिकी योगदान को याद करते हुए कहा कि महान कृषि वैज्ञानिक नॉर्मन बरलॉग ने यहां हरित क्रांति का सूत्रपात किया।  अमेरिकी तकनीकी विश्वविद्यालयों ने यहां बहुत अच्छा काम किया। अमेरिका में 30 लाख भारतीय विभन्न क्षेत्रों में योगदान कर रहे हैं। तीन करोड़ अमेरिकी योग करते हैं।

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

11 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि वक्त के साथ भारत-अमेरिका समझौता मजबूत हुआ है। रक्षा सौदा दस साल से भी कम समय में 10 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। साझा कारोबार से दोनों देशों को फायदा हुआ है। अमेरिका में रहने वाले 30 लाख भारतीय दोनों देशों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। वे अमेरिका के लिए ताकत हैं और भारत के लिए गर्व हैं।
 
15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

12 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
भारत में आर्थिक अवसरों की बात करते हुए मोदी ने कहा कि भारत बड़े सामाजिक और आर्थिक बदलाव की ओर है। अरबों लोग डिजिटल क्रांति से जुड़ेंगे। हम 2022 तक हर भारतीय को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। हम 100 स्मार्ट शहर बनाएंगे। साझा विचारों को जमीन पर उतारेंगे।

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

13 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
पर्यावरण को बचाए रखते हुए तरक्की करेंगे। मजबूत और खुशहाल भारत अमेरिका के हित में है। भारत की 7.6 फीसदी विकास दर ने नए मौके पैदा किए हैं। अमेरिकी कंपनियों के लिए यह अवसरों की खान है। 
 
15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

14 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
अपने जाने-पहचाने कुर्ता पायजामे और धूसर रंग के हाफ जैकेट में मोदी का अमेरिकी सांसदों ने बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। 45 मिनट के उनके पूरे भाषण के दौरान 40 बार तालियां बजीं। कई बार तो लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। मनमोहन सिंह के प्रेस सलाहकार रहे संजय बारू ने बताया कि मनमोहन के भाषण के दौरान 33 बार तालियां बजी थीं। 
विज्ञापन

15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?

15 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण - फोटो : PTI
मोदी पांचवें पीएम -अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को पहली बार 1985 में राजीव गांधी ने संबोधित किया था। उसके बाद 1994 में नरसिंह राव, 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी और 2005 में मनमोहन सिंह ने इसे संबोधित किया। भारत के जिस भी पीएम ने अब तक अपना कार्यकाल पूरा किया है, उसे यहां आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें