प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्य सभा के सांसदों को रात्रिभोज दिया। सरकारी पांच सितारा अशोक होटल में हुए इस रात्रिभोज में राज्यसभा में विपक्ष के कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, द्रमुख की कनिमोझि और टीडीपी से भाजपा में आने वाले चार में से तीन राज्य सभा सांसद वाइएस चौधरी, सीएम रमेश और टीजी वेंकटेश भी रात्रिभोज में शामिल हुए।
विज्ञापन
2 of 9
PM Modi dinner party
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने दोनों सदनों के सांसदों की एक दूसरे से मुलाकात कराने के उद्देश्य से इस भोज का आयोजन किया।
विज्ञापन
3 of 9
PM Modi Dinner Party
- फोटो : PTI
भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि इस दौरान सांसदों ने पीएम मोदी के साथ अनौपचारिक तौर पर बातचीत की और उनके सेल्फी भी ली।
4 of 9
PM Modi Dinner Party
- फोटो : PTI
इस दौरान केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा गया।
विज्ञापन
5 of 9
karti chidambaram
- फोटो : ANI
कार्यक्रम में कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी शिरकत की। कार्यक्रम से बाहर आने के बाद कार्ति ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि सभी सांसदों की मेजबानी करना प्रधानमंत्री की ओर से अच्छा संकेत था। हममें से ज्यादातर लोग बहली बार आए थे। यह पूरी तरह से अनौपचारिक और बेहतर कदम था।
विज्ञापन
6 of 9
pm modi dinner party
- फोटो : PTI
पीएम मोदी के रात्रिभोज में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, वायनाड से सांसद राहुल गांधी, यूपी के पूर्वी सीएम अखिलेश यादव और तृण्मूल कांग्रेस के सांसद नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 9
pm modi dinner party
- फोटो : PTI
इनके अलावा माकपा, भाकपा, बसपा और राजद सांसद भी रात्रिभोज में नहीं पहुंचे।
8 of 9
pm modi dinner party
- फोटो : PTI
गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद सनी देओल भी पीएम मोदी की डिनर पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान सनी देओल ने पीएम मोदी से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। साथ ही वह इस पार्टी में आकर्षण का केंद्र भी रहे।