फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार चार विकेटकीपर के साथ खेलेगी टीम इंडिया

Thu, 20 Jun 2019 10:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
karthik and dhoni
12वां क्रिकेट विश्व कप तेजी से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा है। लगभग एक महीने के खेल में काफी क्रिकेट देखने को मिला चुका है और आगे अभी और देखने को मिलेगा।

हालांकि इस बार के वर्ल्ड कप में बारिश और खिलाड़ियों की चोट ने टीमों को काफी निराश किया है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से टीम के साथी खिलाड़ियों की किस्मत भी खुली और वे वर्ल्ड कप का हिस्सा बन गए हैंं।
 
विज्ञापन

2 of 7
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा ही फिलहाल टीम इंडिया के साथ हुआ जब चोट की वजह से टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन वर्ल्ड कप से बाहर हो गए और उनकी जगह युवा ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप में जगह मिल गई। ऐसे में ऋषभ पंत को प्लेइंग Xi में जगह मिलेगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा लेकिन टीम इंडिया के पास फिलहाल चार विकेटकीपर हो चुके हैं।

विज्ञापन

3 of 7
धोनी - फोटो : file
टीम में फिलहाल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के जिम्मे है जो टीम का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी प्लेइंग xi में जगह तय है। 

4 of 7
Dinesh Karthik - फोटो : amar ujala
उनके अलावा टीम के पास रिज़र्व विकेटकीपर के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक उपलब्ध हैं जिन्हें टीम में नंबर 4 पर खिलाने का दावेदार भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
KL Rahul - फोटो : social Media
इनके अलावा केएल राहुल जो IPL में पंजाब और बैंगलोर की तरफ से विकेटकीपिंग कर चुके हैं वे धवन की गैरमौजूदगी में रोहित के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रिषभ पंत (फाइल फोटो)
वहीं अभी चोटिल धवन की जगह पर टीम में शामिल हुए ऋषभ पंत भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और वे IPL में दिल्ली के लिए और टेस्ट मैच में टीम इंडिया की तरफ से विकेटकीपिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
अगर किसी मैच में इन चारों को एक साथ प्लेइंग xi में जगह मिलती है तो ये वर्ल्ड कप इतिहास में शायद पहली बार होगा जब किसी टीम में चार विकेटकीपर खेलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें