फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Oath: पैरों में चप्पल और चेहरे पर मुस्कान, 10 खास तस्वीरों में देखें महामहिम मुर्मू का शपथ समारोह

Mon, 25 Jul 2022 01:54 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार की सुबह संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ लेने के बाद उनका पहला संबोधन 18 मिनट का रहा। इसमें उन्होंने गरीब से लेकर युवा और महिलाओं तक का जिक्र किया। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरे लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की संथाली साड़ी। पैरों में चप्पल और विनम्र मुस्कान। कुछ यूं ही शपथ समारोह में नजर आईं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी सीजेआई एनवी रमन्ना ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान निवर्तमान रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर देश के कई बड़े नेता, कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद रहे।  नई राष्ट्रपति के शपथ समारोह की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। लोग राष्ट्रपति की सरलता और मुस्कान की तारीफ कर रहे हैं।

हम आपको आज के समारोह की कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 10
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनपी रमन्ना ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने जो हरे-लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की साड़ी पहनी थी, इसे संथाली साड़ी कहा जाता है। ये संथाली साड़ी हैंडलूम यानी हाथ से बनी होती है। बुनकर रंगीन धागों से साड़ी बनाते है। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने के अनुरूप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 10
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI
शपथ समारोह में जब शामिल होने के लिए द्रौपदी मुर्मू पहुंची तो हॉल में उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। 

4 of 10
द्रौपदी मुर्मू ने किया बापू को नमन - फोटो : संसद टीवी
शपथ समारोह से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधी स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। 
विज्ञापन

5 of 10
शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI
शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन स्वीकार करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। 
विज्ञापन

6 of 10
द्रौपद मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान तीनों सेना के अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

7 of 10
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
शपथ समारोह में देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी मौजूद रहीं। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के नाम ही देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड दर्ज है। शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने झुककर उनका अभिवादन किया। इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी रहे।  

8 of 10
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
शपथ समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तीनों सेनाओं के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राष्ट्रपति सेना के तीनों विंग की मुखिया होती हैं। इस दौरान जल, थल और वायु सेना के प्रमुख और कई बड़े अफसर भी मौजूद रहे।  

9 of 10
शपथ समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन के लिए जातीं द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति पूरे काफिले के साथ राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं। इस दौरान 250 से ज्यादा घुड़सवार राष्ट्रपति के काफिले के साथ रहे। संसद परिसर से राष्ट्रपति भवन तक सड़क के दोनों तरफ सेना के तीनों विंगों के जवान तैनात किए गए थे। जिधर से राष्ट्रपति का काफिला गुजरता, उधर जवान उन्हें सलामी देते। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी रहे। 

10 of 10
राष्ट्रपति की कार - फोटो : अमर उजाला
ये राष्ट्रपति की कार है। इसी से वह संसद से राष्ट्रपति भवन तक पहुंची। ये कार लिमोजीन है और इसका नाम मर्सिडीज मेबैक एस600 पुलमैन गार्ड है। लिमोजीन Mercedes Maybach S600 Pullman Guard की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। यह लिमोजीन अपने शानदार लुक के साथ ही बेहतरीन इंटीरियर और फीचर्स के लिए जानी जाती है। 
विज्ञापन
Next