फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI 2nd ODI Photos: शेफर्ड की बाउंसर से टूटा धवन का हेलमेट, फिर चर्चा में रही संजू की विकेटकीपिंग

Mon, 25 Jul 2022 12:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

सार

दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराकर भारत ने सीरीज जीत ली है। इस मैच में अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। वहीं संजू की विकेटकीपिंग फिर चर्चा में रही। 
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के रोमांचक पल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारत ने दो विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए थे और भारत ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। अक्षर पटेल ने 35 गेंद में नाबाद 64 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वेस्टइंडीज के शाई होप ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उनका शतक बेकार गया और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

इस मैच के दौरान शिखर धवन के सिर पर बाउंसर लगी और अगली गेंद पर वो आउट हो गए। वहीं, विराट कोहली के फैंस ने उन्हें याद किया और मैच में उनकी कमी खली। संजू सैमसन की विकेटकीपिंग इस मैच में फिर चर्चा का विषय बनी रही। यहां हम इस मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज पर भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए। सभी खिलाड़ियों ने पहले खड़े होकर जश्न मनाया फिर अक्षर पटेल के गल लगकर उन्हें शानदार पारी की बधाई दी। अक्षर ने इस पारी के बाद टीम इंडिया में अपनी जगह मजबूत की है। जडेजा के न रहने पर उन्हें मौका मिलना तय है। 
विज्ञापन

3 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली के फैंस इस मैच के दौरान स्टेडियम में पोस्टर लेकर पहुंचे थे। वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, वो खराब फॉर्म से भी जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। 

4 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरे। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ उपयोगी योगदान दिया, लेकिन उन्होंने कृष्णा की जर्सी क्यों पहनी इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, कृष्णा की जर्सी का नंबर 24 है, जो क्रुणाल पांड्या भी भारत के लिए पहन चुके हैं। ऐसे में फैंस ने उनके मजे ले लिए। 
विज्ञापन

5 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी इस मैच में हार के बाद बेहद निराश नजर आए। कैरिबियाई टीम ने इस मैच में जीत के लिए हर संभव कोशिश की थी और अंत तक मैच में बनी हुई थी, लेकिन आखिरी ओवर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सभी खिलाड़ी निराश हो गए। 
विज्ञापन

6 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
संजू सैमसन ने इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया। पहले अपनी विकेटकीपिंग से प्रभावित किया फिर अर्धशतकीय पारी भी खेली। वेस्टइंडीज में भी संजू सैमसन के फैंस दिखाई दिए। ये फैन संजू के लिए पोस्टर लेकर स्टेडियम में पहुंचे थे। 
विज्ञापन

7 of 10
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान रोमारियो शेफर्ड की एक बाउंसर गेंद बल्लेबाज शिखर धवन के हेलमेट पर लगी और उनके हेलमेट की पट्टी बाहर आ गई। हालांकि, धवन को कोई चोट नहीं आई, लेकिन वो अगली ही गेंद पर आउट हो गए। 

8 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
पहले वनडे में अपनी विकेटकीपिंग से भारत को जीत दिलाने वाले संजू सैमसन ने दूसरे मैच में भी शानदार विकेटकीपिंग की और 10-12 रन बचाए। उनकी विकेटकीपिंग इस मैच में भी चर्चा का विषय रही और उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ की। 

9 of 10
भारत की जीत के बाद अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में भारत को जीत दिलाने के बाद अक्षर पटेल ने मोहम्मद सिराज को गले लगा लिया। भारत की हार लगभग तय हो चुकी थी, लेकिन अक्षर ने कमाल की पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिला दी। अक्षर खुद यह पारी लंबे समय तक याद रखेंगे। 
विज्ञापन

10 of 10
शतक लगाने के बाद शाई होप - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के शाई होप ने इस मैच में शतकीय पारी खेली और उनकी टीम ने 311 रन का स्कोर बनाया। खास बात यह थी कि यह होप का 100वां वनडे मैच था और उन्होंने शतक लगाया। वो ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबज बने। उनसे पहले भारत के शिखर धवन ने ऐसा किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें