द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग पक्की है। मुर्मू को कुल 27 से ज्यादा दलों का समर्थन मिला है। इनमें एनडीए के अलावा विपक्ष के कई दल शामिल हैं। इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी भी लगभग तय है। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 14 दलों का समर्थन मिला है।
16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। इसमें देशभर के कुल 4,800 निर्वाचित सांसदों और विधायकों ने हिस्सा लिया। चुनाव में भाजपा की अगुआई वाली एनडीए के तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा प्रत्याशी हैं।
द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग पक्की है। मुर्मू को कुल 27 से ज्यादा दलों का समर्थन मिला है। इनमें एनडीए के अलावा विपक्ष के कई दल शामिल हैं। इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी भी लगभग तय है। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 14 दलों का समर्थन मिला है।
राष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गजों ने वोट डाला। देखिए तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 20
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी वोट डालने पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी वोट डालने पहुंचे। मतदान करने के दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह अस्वस्थ्य नजर आए। मनमोहन सिंह की उम्र 89 साल हो चुकी है। वह व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचे और चार लोगों की मदद से उन्होंने अपना वोट डाला।
विज्ञापन
3 of 20
राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी साधना गुप्ता की मौत के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव सामने आए। उन्होंने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। मुलायम व्हीलचेयर से वोट देने के लिए पहुंचे थे।
4 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर विधानसभा में वोट डालने पहुंचे। मिथिलेश कुमार की तबियत खराब है। एक्सीडेंट में वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम भी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान देने पहुंचे। पनीरसेल्वम कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में मतदान के वक्त उन्होंने पीपीई किट पहन रखी थी। मतदान स्थल पर मौजूद स्टाफ भी पीपीई किट में था।
विज्ञापन
6 of 20
राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला। इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।
विज्ञापन
7 of 20
सीएम योगी, अरविंद केजरीवाल और गृहमंत्री अमित शाह ने वोट डाला।
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में वोट डाला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में वोट डाला।
8 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा से भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा की सांसद जया प्रदा भी वोट डालने पहुंची।
9 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने भी राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला। मतदान सभी राज्यों के विधानसभा में हुआ।
10 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वोट डालते हुए। जगनमोहन रेड्डी ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डालने का एलान किया था।
11 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने भी राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला। एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं। इसलिए नवीन पटनायक ने विपक्ष में होने के बावजूद मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है।
12 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला। पिनाराई और उनके विधायकों ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट डालने का एलान किया था। प्रमोद सावंत भाजपा से हैं। इसलिए उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है।
13 of 20
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट देकर बाहर आते सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।
14 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति चुनाव में दो दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों ने भी वोट डाला। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, जबकि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सांसद हरभजन सिंह ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट किया।
15 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी संसद पहुंचकर मतदान किया।
16 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।
17 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।
18 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।
19 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
एनसीपी चीफ शरद पवार ने भी संसद भवन में मतदान किया। इस दौरान पीछे व्हीलचेयर पर अपनी बारी का इंतजार करते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव दिखे।