फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी पुलिस! जब गांववाले न मिले तो कुछ ऐसे उतारा गुस्सा

Mon, 25 Apr 2016 07:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
1 of 6
पु‌ल‌िसवाला
स्पोर्ट्स स्टेडियम की सड़क के लिए पांच मकान तोड़े जाने के विरोध ने रविवार को रामपुर के आलियागंज में हिंसक रूप धारण कर लिया। मकान तोड़े जाने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर गांव के लोग भड़क गए। 
विज्ञापन

ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव

2 of 6
पुल‌िस व जनता में टकराव
ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी स्थिति नियंत्रित न होने पर हवाई फायरिंग भी की गई। इस संघर्ष में नौ ग्रामीण सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव

3 of 6
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम
एसडीएम, एएसपी सहित कई अधिकारियों को भी पत्थर लगे। इसके बाद गुस्साई पुलिस ने घरों में घुसकर लोगों को पीटा। पुलिस ने अब्दुल सलाम सहित 12 लोगों के खिलाफ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर शाम को अब्दुल सलाम सहित चार लोगों को जेल भेज दिया गया।

ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव

4 of 6
पु‌लिसवाले
अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज में पुलिस ने बुधवार को पांच मकान गिरा दिए गए थे। इसके विरोध में अब्दुल सलाम अपने समर्थकों सहित बुधवार से ही धरने पर बैठ गए थे। बृहस्पतिवार से उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव

5 of 6
पु‌लिस
जिला प्रशासन की ओर से भूख हड़ताल समाप्त कराने की कोशिश की जा रही थी। इसको लेकर शनिवार को कई घंटे तक समझौता वार्ता भी चली थी, लेकिन कोई हल नहीं निकल नहीं पाया था। रविवार को सुबह लगभग छह बजे बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे अब्दुल सलाम को हिरासत में ले लिया। सलाम को हिरासत में लिए जाने से गांव के लोग भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव

6 of 6
पु‌ल‌िसवाला
गांववालों ने पुलिसवालों पर पथराव कर दिया और पुलिस के खदेड़ने पर जब वह छुप गए और घर में नहीं मिले तो उन्होंने घरों के बाहर खड़ी बाइक को ही तोड़ना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें