अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को झटका देते हुए एक नया फैसला लिया है। दरअसल केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 3 रुपए प्रति लीटर की दर से एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है। ऐसे में बढ़ी हुई दरें 14 मार्च से लागू हो गई हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यहां यह है कि जब कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर सस्ती हो रही हैं, तो सरकार ने एक्साइज ड्यूटी क्यों बढ़ाई? तो चलिए आज हम आपको इन सवालों का जवाब देते हैं और जानते हैं कि क्यों केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बढ़ाया है टैक्स? डालते हैं एक नजर,