जर्मनी हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की उपस्थिति ने विश्व मंच पर भारत के महत्व को एक बार फिर साबित किया है। विदेश सचिव ने कहा कि पीएम मोदी आज यूएई के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं, जीएसटी परिषद की आज से चंडीगढ़ में शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक में राज्यों को क्षतिपूर्ति की व्यवस्था के साथ कुछ वस्तुओं की कर दरों में बदलाव और छोटे ई-कॉमर्स आपूर्तिकर्ताओं को पंजीकरण नियमों में राहत देने जैसे मुद्दों पर विचार हो सकता है। साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मुंबई में सुरक्षा मुहैया कराने के मामले में त्रिपुरा हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 13
PM Modi in G7
- फोटो : PTI
पीएम मोदी आज यूएई के लिए होंगे रवाना
जर्मनी हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की उपस्थिति ने विश्व मंच पर भारत के महत्व को एक बार फिर साबित किया है। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी की मौजूदगी ने दिखाया कि भारत की उपस्थिति को सभी महत्व देते हैं और भारत को सभी समाधान प्रदाता के रूप में देखते हैं। आपने हमारे पीएम के साथ नेताओं की शारीरिक भाषा और सौहार्द देखा होगा। विदेश सचिव ने कहा कि पीएम मोदी आज यूएई के लिए प्रस्थान करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : पीटीआई
जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक आज से होगी शुरू
जीएसटी परिषद की मंगलवार से चंडीगढ़ में शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक में राज्यों को क्षतिपूर्ति की व्यवस्था के साथ कुछ वस्तुओं की कर दरों में बदलाव और छोटे ई-कॉमर्स आपूर्तिकर्ताओं को पंजीकरण नियमों में राहत देने जैसे मुद्दों पर विचार हो सकता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक में राज्यों के वित्तमंत्रियों के समूह की ओर से दो रिपोर्ट पेश की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : PTI
मुकेश अंबानी को सुरक्षा मुहैया कराने संबंधी केंद्र की याचिका पर सुनवाई आज
उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मुंबई में सुरक्षा मुहैया कराने के मामले में त्रिपुरा हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 जून को सुनवाई के लिए राजी हो गया है। हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर केंद्र को अंबानी, उनकी पत्नी और बच्चों को खतरे की आशंका व आकलन के संबंध में गृह मंत्रालय के पास रखी वह मूल फाइल पेश करने का निर्देश दिया था, जिसके आधार पर उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
जावेद पंप के मकान के ध्वस्तीकरण के मामले में दूसरी पीठ आज करेगी सुनवाई
प्रयागराज के अटाला में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद पंप का मकान ढहाने के मामले में सोमवार को खंडपीठ ने अपने आप को अलग करते हुए सुनवाई के लिए आज की तिथि लगाई है। मकान ध्वस्तीकरण का मामला न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान की खंडपीठ कर रही थी। अब इस मामले की सुनवाई दूसरी पीठ करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे
- फोटो : Amar Ujala
भाजपा ने कहा- एकनाथ शिंदे ही हैं शिवेसना विधायक दल के नेता
शिवसेना की बगावत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद सोमवार को महाराष्ट्र की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के नेता अचानक सक्रिय हो गए। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हमने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और इस पर हमारी पूरी नजर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की निगाह में एकनाथ शिंदे ही शिवसेना विधायक दल के नेता हैं। पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
7 of 13
मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरी
- फोटो : ANI
मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत
मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। बीएमसी के अनुसार, मलबे के नीचे से सात लोग बचाए गए हैं जिनकी हालत स्थिर है वहीं 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है साथ ही बचाव अभियान जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 13
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
अमेरिका के मिसौरी में बड़ा ट्रेन हादसा
अमेरिका के मिसौरी में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मिसौरी में एमट्रैक ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 13
ट्विटर
- फोटो : social media
ट्विटर दस्तावेज में बड़ा खुलासा
ट्विटर को सरकार द्वारा पिछले साल अधिकार समूह फ्रीडम हाउस, पत्रकारों, राजनीतिज्ञों और किसानों के समर्थकों के कई अकाउंट और कुछ ट्वीट्स को अवरुद्ध (ब्लॉक) करने के लिए कहा गया था। ट्विटर द्वारा 26 जून को दायर एक दस्तावेज में यह जानकारी सामने आई है। ‘लुमेन डाटाबेस’ के दस्तावेज के अनुसार, सरकार की ओर से अनुरोध पांच जनवरी, 2021 और 29 दिसंबर, 2021 के बीच भेजे गए थे। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
ट्विटर
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के चार दूतावासों के ट्विटर अकाउंट भारत में बैन
झूठी खबरें और दुष्प्रचार करने के आरोप में पाकिस्तान के चार दूतावासों के ट्विटर खातों को भारत में बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान के तुर्की, संयुक्त राष्ट्र, ईरान और मिस्र स्थित दूतावासों के अकाउंट पर यह कार्रवाई की गई है। इन अकाउंट पर क्लिक करने पर सूचना आ रही है कि संबंधित अकाउंट को कानूनी मांग के अनुरूप भारत में बंद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
NASA Curiosity Mars rover captured this view
- फोटो : NASA
नासा के रोवर को मंगल पर दिखे मिट्टी के टीले और परतदार पत्थर
नासा के क्यूरोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर मिट्टी के सूखे टीले और परतदार पत्थर दिखे हैं। इससे प्राचीन समय में लाल ग्रह पर जलवायु परिवर्तन के संकेत मिलते हैं। रोवर द्वारा भेजी गई तस्वीरों मिट्टी ऊंचे-ऊंचे टीले दिखाई दे रहे हैं। वैज्ञानिक का मानना है कि इस आधार पर यह माना जा सकता है कि मौसम में बदलाव के कारण पानी की धारा सूख गई गई होगी और मिट्टी के टीलों का निर्माण हुआ होगा। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
जॉर्डन में जहरीली गैस रिसाव से 10 की मौत
स्थानीय मीडिया के मुताबिक लोक सुरक्षा निदेशालय ने कहा कि गैस टैंक की ढुलाई के समय यह रिसाव हुआ। टैंकर में किस तरह की सामग्री रखी हुई थी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने घायलों को अस्पतालों में पहुंचाने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
17 हजार से ज्यादा तिब्बतियों को विस्थापित करेगा चीन
हजारों फीट की ऊंचाई पर रहने वाले 17 हजार से ज्यादा तिब्बतियों को चीन ने विस्थापित करने का फैसला लिया है। इन लोगों की जीवनशैली में सुधार और पर्यावरण सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन ने एक पुनर्वास योजना तैयार की है जिसके तहत लगभग 17,555 तिब्बती लोगों को दक्षिणी पश्चिमी सीमा पर स्थित नागकू शहर से दूर स्थानांतरित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...