फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने हैदराबाद मेट्रो का किया उद्घाटन, देखिए तस्वीरें

Tue, 28 Nov 2017 07:11 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हैदराबाद मेट्रो रेल का उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ इसमें पहला सफर भी किया। शहर में मेट्रो के पहले चरण के तहत मियापुर और नगोले के बीच 30 किमी की दूरी पर 24 मेट्रो स्टेशन है। आम लोग बुधवार से इस मेट्रो में सफर कर सकते हैं। 

पढ़ें- ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट : तेलंगाना ने इवांका ट्रंप की मेजबानी हासिल कर आंध्र को हराया
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी
इस अवसर पर मोदी के साथ राव के अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के गवर्नर ईएसएल नरसिम्हन, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामा राव और राज्य भाजपा प्रमुख के लक्ष्मण भी थे। 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी - फोटो : PTI
मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी और यात्रियों की संख्या व मांग को देखते हुए समय को सुबह साढ़े पांच बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा। केटी रामाराव ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि  हैदराबाद मेट्रो नवीन परियोजना और सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल से बनी सबसे लंबी मेट्रो रेल परियोजना है।

4 of 5
हैदराबाद मेट्रो
हैदराबाद मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 60 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी - फोटो : PTI
शुरुआत में सभी ट्रेनों में तीन कोच होंगे। बाद में कोच की संख्या बढ़ाकर छह की जा सकेगी।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें