प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को नागपुर का दौरा किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की विभूतियों नमन किया और नागपुर में एक रोड शो भी किया था। पीएम मोदी ने अपने नागपुर दौरे की झलकियां साझा की है। देखिए...
विज्ञापन
1 of 12
पीएम मोदी ने साझा की नागपुर दौरे की झलकियां
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नागपुर दौरे के कुछ विशेष झलकियां सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर साझा की है। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर साझा किए गए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- लोगों की गर्मजोशी और स्नेह के लिए मैं उनका आभारी हूं। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर का दौरा किया हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने रेशम बाग स्थित संघ मुख्यालय जाकर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
2 of 12
- फोटो : ANI
नागपुर में पीएम मोदी ने किया रोड शो
रविवार को नागपुर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने वहां एक रोड में हिस्सा लिया। इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
3 of 12
पीएम मोदी ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी
- फोटो : ANI
पीएम ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज भी मौजूद रहे।
4 of 12
पीएम ने माधव सदाशिवराव गोलवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की
- फोटो : ANI
पीएम ने माधव सदाशिवराव गोलवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखने के दौरान माधव सदाशिवराव गोलवलकर को पुष्पांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन
5 of 12
पीएम मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि का दौरा किया
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि का दौरा किया
इसके बाद पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि की यात्रा के दौरान आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दीक्षाभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन शुरेई ससाई उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 12
दीक्षाभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष से मिले पीएम
- फोटो : ANI
दीक्षाभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष से मिले पीएम
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दीक्षाभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन शुरेई ससाई से मुलाकात की।
विज्ञापन
7 of 12
पीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
- फोटो : ANI
पीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
8 of 12
आरएसएस के स्मृति मंदिर में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
आरएसएस के स्मृति मंदिर में पीएम मोदी
पीएम मोदी अपने नागपुर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और अन्य लोगों के साथ आरएसएस के स्मृति मंदिर में पहुंचे।
9 of 12
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में आरएसएस के स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की।
10 of 12
पीएम मोदी ने आरएसएस के स्मृति मंदिर में दी श्रद्धांजलि
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने आरएसएस के स्मृति मंदिर में दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में आरएसएस के स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे।
11 of 12
पीएम मोदी ने लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्ट रेंज का उद्घाटन किया
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्ट रेंज का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड में लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्ट रेंज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और संस्थापक सत्यनारायण नंदलाल नुवाल और अन्य लोग भी मौजूद थे।
पीएम मोदी ने सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड का दौरा किया
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड का दौरा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्ट रेंज के उद्घाटन के दौरान सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की सुविधा का दौरा किया।