फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: रियान पराग के घरेलू मैदान पर सारा ने किया डांस, धोनी को बताया प्यार, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Mon, 31 Mar 2025 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

सारा के परफॉर्मेंस पर गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मौजूद फैंस भी झूम उठे। सारा ने कई अलग-अलग गानों पर डांस किया और फैंस का दिल जीता। सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में गुवाहाटी के फैंस का आभार भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन
1 of 6
रियान पराग और सारा अली खान - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक कुल 11 मैच खेले गए हैं और सभी मैच दिलचस्प रहे हैं। 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हरा दिया। इस मैच के शुरू होने से पहले अभिनेत्री सारा अली खान ने परफॉर्म किया। सारा ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। हालांकि, इस परफॉर्मेंस के बाद रियान पराग सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। दरअसल, रियान पराग पिछले साल यूट्यूब पर अपनी सर्च हिस्ट्री के लिए ट्रोल हुए थे। अब सारा के लाइव परफॉर्मेंस के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IPL: CSK-RR मैच से पहले सारा अली खान ने लूटी महफिल, देखें फोटोज और वीडियो
विज्ञापन

2 of 6
सारा अली खान - फोटो : ANI
सारा ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया
सारा के परफॉर्मेंस पर गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मौजूद फैंस भी झूम उठे। सारा ने कई अलग-अलग गानों पर डांस किया और फैंस का दिल जीता। सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में गुवाहाटी के फैंस का आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- मेरे खास और प्यारे दर्शकों के लिए सिर्फ आभार। मुझे बेहद खास महसूस कराने और प्यार लुटाने के लिए शुक्रिया। मेरा वाला डांस। आईपीएल मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद। गुवाहाटी में मस्ती, मजा, प्यार और उछल-कूद। जब फैंस का चीयर करना मेरे गाने के ट्रैक से ज्यादा शोर कर रहा हो।
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान - फोटो : IPL/BCCI
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 'मुझे लगा था धोनी 20 रन बनाकर मैच खत्म करेंगे...', CSK की हार के बाद बोले विलियम्सन, RR की तारीफ की

सारा ने धोनी को बताया प्यार

आईपीएल ने भी सारा के परफॉर्मेंस के बाद उनके बयान का वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी पसंदीदा टीम बताया, लेकिन कहा कि धोनी के लिए उनके मन में प्यार है। सारा इससे पहले भी कई बार आईपीएल का मैच देखने पहुंच चुकी हैं। इससे पहले वह 2023 में विकी कौशल के साथ चेन्नई और गुजरात के बीच फाइनल मैच देखने पहुंची थीं। उस मैच में भी सारा ने अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिला जीता था।

4 of 6
सारा अली खान - फोटो : ANI
रियान का मैच में प्रदर्शन रहा शानदार
रियान ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 28 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने शिवम दुबे का बेहतरीन कैच लपका, जो कि मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। वहीं, उन्होंने अच्छी कप्तानी भी की और सही फैसले लिए। पराग को संजू सैमसन की चोट की वजह से तीन मैचों के लिए कार्यवाहक कप्तान बनाया गया था। शुरुआती दो मैचों में खराब कप्तानी के बाद चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अच्छी कप्तानी की। अब इन सब को फैंस सारा से जोड़कर पोस्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: धोनी क्यों कर रहे निचले क्रम में बल्लेबाजी? कोच फ्लेमिंग ने खोला राज; इसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
कुछ फैंस ने पोस्ट किया कि सारा की वजह से रियान पराग ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, कुछ पराग की टीम की जीत को सारा से जोड़ रहे हैं। फैंस पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। पिछले साल रियान पराग की एक वीडियो सर्च हिस्ट्री सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। जिसमें रियान पराग ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के हॉट वीडियो सर्च किए थे। उनकी हिस्ट्री में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के अलावा अनन्या पांडे के हॉट वीडियो कीवर्ड सर्च में मिले थे। इसके बाद रियान पराग को काफी ट्रोल किया गया था और यूजर्स ने उनके मजे लिए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान - फोटो : ANI
यह भी पढ़ें: RR vs CSK: ऋतुराज ने बताया किन दो कारणों से हारी CSK, इन्हें ठहराया जिम्मेदार; रहाणे-रायुडू का भी किया जिक्र

पराग ने मामले पर दी थी सफाई

हालांकि, बाद में पराग ने इस मामले पर सफाई भी पेश की थी। उन्होंने सिटी1016 रेडियो के साथ बातचीत में यूट्यूब सर्च हिस्ट्री विवाद की घटना के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि यह एक गलतफहमी थी और समझाया कि वह अपनी स्ट्रीम के दौरान यूट्यूब पर गाने खोज रहे थे। हालांकि, वह इस बात से अनजान थे कि बैकग्राउंड में क्या चल रहहा है। जब उन्होंने स्ट्रीम करनी बंद की तो उन्होंने महसूस किया कि मामला बढ़ गया था। हालांकि, उन्होंने मामले को तुरंत स्पष्ट नहीं करने का फैसला किया। उन्हें लगा कि लोग समझ नहीं पाएंगे और यह सार्वजनिक रूप से संबोधित करने के लायक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें