फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी ने 123 साल बाद की 'गांधी वाली यात्रा'

Sun, 10 Jul 2016 06:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
अफ्रीका में नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
इतिहास का फिर से अनुभव करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रेल यात्रा को याद किया।
विज्ञापन

2 of 12
पीएम ने उस रेलवे स्टेशन तक की यात्रा की जहां महात्मा गांधी को ट्रेन से धक्के मारकर उतार दिया गया था। यही घटना उनके जीवन का एक बड़ा मोड़ साबित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डरबन के पेंट्रिक्च रेलवे स्टेशन से रेल यात्रा की। वह ट्रेन से पीटरमारिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे।
 
विज्ञापन

3 of 12
पीटरमेरिट्जबग स्टेशन पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘यही वह जगह है जहां मोहनदास (करमचंद गांधी) ने महात्मा बनने तक के सफर की शुरुआत की थी।’

4 of 12
- फोटो : PTI
1893 में महात्मा गांधी को इसी पीटरमारिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर धक्का दिया गया था। पीएम मोदी ने इस स्टेशन पर पहुंचकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : PTI
7 जून 1893 को जब गांधीजी डर्बन से प्रेटोरिया जा रहे थे तो फर्स्ट क्लास में एक श्वेत व्यक्ति को उनकी उपस्थिति नागवार गुजरी थी और उसने गांधी जी को थर्ड क्लास में जाने का आदेश दिया था।गांधीजी के पास फर्स्ट क्लास का टिकट था और इसलिए उन्होंने आदेश मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें जाड़े की रात में पीटरमेरिट्जबर्ग स्टेशन पर ट्रेन से धक्के मार कर उतार दिया गया था। मोदी उस जगह भी गए जहां गांधीजी को ट्रेन से उतार दिया गया था।
विज्ञापन

6 of 12
पीएम मोदी ने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि मैं यहां आकर बेहद खुश हूं। पीटरमारिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां पहुंचना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

7 of 12
पीटरमारिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि 123 साल पहले इस स्टेशन पर ट्रेन से भले ही एक मानव गिरा था, लेकिन इसके बाद वह महामानव बनकर उभरे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'मोहनदास' से 'महात्मा' बनने का बीजारोपण यहीं से हुआ। पीएम ने कहा कि गांधी जी मानव से महामानव बनने की कोशिश करते रहे, संघर्ष करते रहे।

8 of 12
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे ये सौभाग्य मिला कि जहां एक मानव गिरा और एक महामानव के जीवन की शुरूआत हुई, उस रूट पर यात्रा का मौका मिला।

9 of 12
पीएम मोदी ने कहा कि गांधी जी को महात्मा, दक्षिण अफ्रीका ने बनाया। दक्षिण अफ्रीका का इसमें अहम योगदान है।

10 of 12
पीएम मोदी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की यात्रा मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं है। मैं उन तीनों स्थानों पर गया जिनसे भारत और महात्मा गांधी का जुड़ाव रहा है।

11 of 12
पीएम मोदी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहचान के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है और भारत भी उसके संघर्ष का हिस्सा है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका कंधे से कंधा मिलाकर विकास की राह पर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

12 of 12
गांधी के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी ने नेल्सन मंडेला का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के साथ-साथ नेल्सन मंडेला भी युवाओं को खासा प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें