फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे PM मोदी: दुकान पर लिया झालमुड़ी का स्वाद, वायरल हुईं तस्वीरें

Sun, 19 Apr 2026 05:45 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली खत्म कर लौट रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले को अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुकवा दिया। पीएम मोदी ने न केवल वहां झालमुड़ी के स्वाद का लुत्फ उठाया, बल्कि दुकानदार विक्रम साहू से बात भी की। 
विज्ञापन
1 of 4
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : @ANI
सियासी रैलियों के शोर और सुरक्षा के कड़े घेरों के बीच रविवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में एक बेहद दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। दरअसल, एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर लौट रहे पीएम मोदी अचानक सड़क किनारे स्थित एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। प्रधानमंत्री का काफिला अचानक रुकते ही वहां मौजूद जनता और सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 4
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : @ANI
'बढ़िया झालमुड़ी बनाओ'
मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले विक्रम साहू पिछले 12 वर्षों से झाड़ग्राम में अपनी दुकान सजा रहे हैं। उनके लिए यह किसी सपने जैसा था। विक्रम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गाड़ी से उतरकर सीधे उनकी दुकान का रुख किया और सहज भाव से कहा कि बढ़िया झालमुड़ी बनाओ। विक्रम ने मिर्च, मसाले और अचार के मेल से पीएम के लिए खास झालमुड़ी तैयार की। स्वाद चखने के बाद प्रधानमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा, 'बढ़िया बना है।'



 
विज्ञापन

3 of 4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : @ANI
पीएम मोदी ने बच्चों के साथ चखा स्वाद
पीएम मोदी वहां केवल स्वाद तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने दुकान के पास खड़े छोटे बच्चों को अपने पास बुलाया और उन्हें अपने हाथों से झालमुड़ी खिलाई। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय महिलाओं से भी उन्होंने मुलाकात की। अचानक देश के प्रधानमंत्री को अपने सामने पाकर भीड़ बेकाबू होने लगी और चारों तरफ 'जय श्री राम' और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे गूंजने लगे।

 
विज्ञापन

4 of 4
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : @ANI
गया से बंगाल तक का सफर
विक्रम साहू की दुकान का नाम ‘स्वपनलाल स्पेशल मुड़ी’ है। यह राज कॉलेज मोड़ पर स्थित है। अब दुकानदार विक्रम साहू के लिए यह लम्हा उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी बन गया है। बिना किसी पूर्व सूचना या प्रोटोकॉल के पीएम का इस तरह एक आम दुकानदार के पास पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। झालमुड़ी का आनंद लेने के बाद पीएम मोदी का काफिला चॉपर की ओर रवाना हो गया, लेकिन पीछे छोड़ गया एक ऐसा किस्सा जिसे झाड़ग्राम के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें