प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश को बड़ी सौगात दी। उन्होंने शनिवार को ईटानगर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट को डोनी पोलो एयरपोर्ट नाम दिया गया है, जो अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है। इसमें सूर्य(डोनी) और चंद्रमा(पोलो) के प्रति राज्यवासियों की सदियों पुरानी श्रद्धा को दर्शाता है।
विज्ञापन
2 of 5
Donyi polo Airport
- फोटो : सोशल मीडिया
डोनी पोलो एयरपोर्ट की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में रखी थी। यह एयरपोर्ट 690 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुआ है। 640 करोड़ से अधिक लागत में बना यह एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन को बढ़ाने में अधिक योगदान देगा।
विज्ञापन
3 of 5
PM Modi
- फोटो : ANI
एयरपोर्ट में 2300 मीटर का रनवे है, जो किसी भी मौसम में संचालन में सक्षम है। इसके अलावा एयरपोर्ट टर्निमल की इमारत काफी मॉर्डन है। अधिकारियों के मुताबिक, यह ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा, संसाधनों की रीसाइकिलिंग को बढ़ावा देती है।
4 of 5
Donyi polo Airport
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों के मुताबिक, होलोंगी में टर्मिनल का निर्माण लगभग 955 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसका क्षेत्रफल 4100 वर्ग मीटर है, जिसकी अधिकतम क्षमता 200 यात्री प्रति घंटे की है।
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को तैयार करते समय पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके लिए उस भूमि का उपयोग किया जाता है, जिस पर पूर्व में कोई काम न किया गया हो। जानकारी के मुताबिक, इस एयरपोर्ट का निर्माण वर्तमान में मौजूद एयरपोर्ट की भीड़ को कम करने के लिए किया जाता है।