प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अपने 45 घंटे लंबे ध्यान की शुरुआत कर दी। पीएम मोदी गुरुवार की शाम तिरुवनंतपुरम से एक हेलीकॉप्टर द्वारा कन्याकुमारी पहुंचे और यहां भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी फेरी सर्विस से विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे और ध्यान शुरू किया। पीएम मोदी का ध्यान 1 जून तक चलेगा।