ये तस्वीरें हैं अटल बिहारी वाजपेयी के 38 साल पहले देखे गए सपने की। 6 अप्रैल, 1980 को देश में नई पार्टी का जन्म हुआ और नाम पड़ा भारतीय जनता पार्टी। 1951 के जनसंघ का रूपांतरण कही जाने वाली बीजेपी के इस पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में अटल ने एक भविष्यवाणी की थी।
विज्ञापन
2 of 8
आज मोदी-शाह के नेतृत्व में बीजेपी ने न केवल उस भविष्यवाणी को सही साबित कर दिया बल्कि पार्टी को उस मुकाम पर ले गए जिसका सपना शायद अटल ने भी नहीं देखा था। अटल बिहारी वाजपेयी ही पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
विज्ञापन
3 of 8
'अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।' अटल बिहारी की ये लाइन उस वक्त बीजेपी में प्राण फूंक रही थी। देखते-देखते आज भारत के 21 राज्यों में कमल खिल चुका है।
4 of 8
तब का बॉम्बे आज मुंबई हो चुका है और बीजेपी के 39वें स्थापना दिवस की तस्वीरें आपके सामने हैं।
विज्ञापन
5 of 8
स्थापना दिवस मानाने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई पहुंचे और वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 10 सदस्यों से शुरू हुई पार्टी के आज 11 करोड़ से ज़्यादा सदस्य हैं।
विज्ञापन
6 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम को नमो ऐप के जरिये 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इनमें नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दिल्ली, उत्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल है।
विज्ञापन
7 of 8
कार्यकर्ताओं में भी स्थापना दिवस के मौके पर खास उत्साह दिखा। पीएम मोदी ने भी ट्वीट के जरिये सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजा का कार्यक्रम भी संपन्न किया।