दिल्ली में मौसम ने ली करवट, शाम से पहले आ गई 'रात'
Fri, 06 Apr 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
- फोटो : ANI
दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली जिससे लोगों में कौतुहल छा गया। अचानक आई धूल भरी आंधी से लोग अस्त-व्यस्त हो गए।
- फोटो : ANI
यह तस्वीर है दिल्ली के अकबर रोड की। वक्त है शाम का। लेकिन आंधी की वजह से छाए अंधेरे में लोगों को गाड़ी का लाइट जलानी पड़ी।
- फोटो : ANI
यह तस्वीर है दिल्ली के राजेंद्र प्रसाद मार्ग की। तेज हवाओं और टूटे पत्तों से मौसम सुहावना हो गया।
- फोटो : ANI
बदले मौसम का आनंद लेने के साथ ही लोगों ने एहतियात भी बरता।
- फोटो : ANI
टूटे बिखरे पत्तों ने चैत्र के महीने में बसंत की यादें ताजा कर दीं।
- फोटो : ANI
मौसम ने मिजाज बदला और इसका असर दिल्ली के कई इलाकों में देखा गया। यह है दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम इलाके की तस्वीर।
- फोटो : ANI
बदले मौसम से पारा गिरा, जिसके बाद दिल्ली वालों ने बढ़ती हुई गर्मी में थोड़ा सुकून महसूस किया।