बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार की दोपहर जबरदस्त धमाका हुआ। 27 लोग जख्मी हुए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि अस्पताल की पांच मंजिला इमारत हिल उठी। खिड़कियों में लगे शीशे चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल,सील किया गया परिसर
2 of 14
varanasi
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
दीवारों में दरारें आ गईं और इमरजेंसी कक्ष की फाल्स सीलिंग भी ध्वस्त हो गई। धमाके के बाद वार्डों में धुआं फैलने से घुटन से बेहाल मरीज, तीमारदार और कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर भागे। भगदड़ और अफरातफरी के बीच घायलों और पहले से भर्ती मरीजों को बीएचयू प्रशासन ने तत्काल ट्रामा सेंटर और दूसरे वार्डों में शिफ्ट कराया।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल,सील किया गया परिसर
3 of 14
varanasi
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
उधर, पुलिस ने घटना स्थल को सील करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इमरजेंसी कक्ष में लगे एसी कीसेंट्रल यूनिट में विस्फोट की बात सामने आई है।
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल,सील किया गया परिसर
4 of 14
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
घायलों की चीख-पुकार के बीच धुएं से सांस लेना मुश्किल हो गया था। जो जहां था, बाहर की ओर भागने लगा।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल,सील किया गया परिसर
5 of 14
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की वजह स्पष्ट हो पाएगी। घायलों में मरीजों के अलावा अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल,सील किया गया परिसर
6 of 14
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उस समय अस्पताल का आपात चिकित्सा कक्ष मरीजों, तीमारदारों से भरा था। डॉक्टर, नर्स और वार्ड ब्वॉय सभी थे। धमाका होने के साथ ही कमरे में अंधेरा छा गया। कमरे की एक दीवार ढहने, खिड़कियों के शीशे चकनाचूर होने और फाल्स सीलिंग गिरने से हर तरफ भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल,सील किया गया परिसर
7 of 14
varanasi
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
घुटन के बीच घायलों और पहले से भर्ती मरीजों को बाहर निकालने में खासी दिक्कतें हुईं।
अस्पताल में धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल प्रशासन की मदद से घायलों को ट्रामा सेंटर और दूसरे वार्डों में शिफ्ट कराया।
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल, सील किया गया परिसर
8 of 14
varanasi
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
घटना स्थल को सील करने के साथ ही पुलिस विस्फोट की जांच में जुट गई है। इस बीच एटीएस, एनडीआरएफ, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, फोरेंसिक एक्सपर्ट एवं विद्युत सुरक्षा के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। एडीएम सिटी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे।
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल, सील किया गया परिसर
9 of 14
varanasi
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद दोनों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर एसी पाइप लाइन में ब्लास्ट का अंदेशा हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। उन्होंने विस्फोट के पीछे साजिश से भी इनकार नहीं किया।
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल, सील किया गया परिसर
10 of 14
varanasi
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बीएचयू दौरे के ठीक पांच दिन पहले बीएचयू अस्पताल के आपात चिकित्सा कक्ष में शनिवार की दोपहर हुए धमाके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने गंभीरता से लिया है। पीएमओ ने स्थानीय जिला प्रशासन और खुफिया तंत्र के अलावा भाजपा संगठन से भी पूरी घटना का ब्योरा मांगा है।
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल, सील किया गया परिसर
11 of 14
varanasi
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
पीएमओ के निर्देश के बाद ही भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य बीएचयू अस्पताल पहुंचे और धमाके में जख्मी लोगों का कुशलक्षेम जाना। इसके बाद फोन पर पीएमओ को पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल, सील किया गया परिसर
12 of 14
varanasi
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
घायलों से मुलाकात और अस्पताल प्रशासन से वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पीएमओ के निर्देश पर मैं यहां आया हूं। धमाके में 20 लोग जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। छह घायलों को ज्यादा चोटें आई हैं।
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल, सील किया गया परिसर
13 of 14
varanasi
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
आचार्य ने बताया कि दोपहर में जब यह घटना हुई, वे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा के साथ पीएम के संसदीय कार्यालय में जन शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे।
बीएचयू अस्पताल में एसी का पाइप फटने से 12 घायल, सील किया गया परिसर
14 of 14
- फोटो : अमर उजाला,वाराणसी
इसी बीच उन्हें क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज से बीएचयू अस्पताल में धमाके की वजह से कई लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही उन्होंने पीएम के दिल्ली कार्यालय को फोन पर इसकी जानकारी दी।