फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में अनोखी जंग, बाकी को छोड़िए 4 कप्तान आ गए रेस में

Sun, 08 May 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : PTI
आईपीएल की चमक भले ही पिछले 8 संस्करणों की तुलना में इस बार थोड़ी कम चमकीली दिख रही हो, लेकिन इस बार भी कई बेहद शानदार और दिलचस्प बातें होती दिख रही हैं। अगर हम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के बारे में बात करें तो यहां एक अनोखी रेस छिड़ गई है और यह रेस है 4 टीमों के उन कप्तानों के बीच जो अपनी-अपनी टीमों के लिए पारी की शुरुआत भी करते हैं। इन 4 में 2 तो बाएं हाथ के तो 2 दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

IPL में अनोखी जंग, बाकी को छोड़िए 4 कप्तान आ गए रेस में

2 of 6
- फोटो : PTI
आईपीएल-9 के 33वें (पुणे और दिल्ली) मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें इस मामले में अपने 3 समकक्षों से लगातार चुनौती मिल रही है। क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, ब्रैंडन मैकुलम और सुरेश रैना जैसे बड़े बल्लेबाजों के बीच 4 कप्तान अपनी-अपनी टीम के लिए रन बना रहे हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मिलने वाले ऑरेंज कैप की जंग दिलचस्प हो गई है और देखना होगा कि फाइनली यह कैप मिलती किसे है। जानते हैं इन 4 कप्तानों ने कहां तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन

IPL में अनोखी जंग, बाकी को छोड़िए 4 कप्तान आ गए रेस में

3 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
चार कप्तानों के बल्ले की जंग में चौथे नंबर में आते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा। रोहित ने इस सत्र में अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें 3 बार नाबाद रहते हुए 383 रन बना लिए हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा नाबाद 85 रन। हालांकि इस बीच रोहित एक बार खाता भी नहीं खोल पाए।
 

IPL में अनोखी जंग, बाकी को छोड़िए 4 कप्तान आ गए रेस में

4 of 6
- फोटो : PTI
तीसरे पायदान पर हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर जिनका बल्ला इस बार भी खूब बोल रहा है। उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं जिसमें 2 बार वह नाबाद रहे और 5 अर्धशतक के साथ 386 रन बना चुके है। 92 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। वहीं वह एक बार 0 पर आउट हुए।
 
विज्ञापन

IPL में अनोखी जंग, बाकी को छोड़िए 4 कप्तान आ गए रेस में

5 of 6
- फोटो : PTI
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 9 मैचों में 4 अर्धशतकीय पारियों के दम पर 393 रन बनाए हैं। जबकि वह दो बार अविजित भी रहे। आईपीएल इतिहास में रिकॉर्ड 13 बार रन आउट होने वाले गंभीर इस बार एक बार भी 0 वापस नहीं लौटे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL में अनोखी जंग, बाकी को छोड़िए 4 कप्तान आ गए रेस में

6 of 6
- फोटो : PTI
इन 3 कप्तानों से आगे चल रहे हैं रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली। कोहली अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। 7 मैचों में उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक के सहारे वह 433 रन बना चुके हैं और अभी ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है। टीम की ओपनिंग करने वाले कोहली सिर्फ एक बार नाबाद लौटे हैं पवेलियन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें