फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में चक्रवात 'फेतई' के कहर को बयां करती ये तस्वीरें...

Mon, 17 Dec 2018 09:29 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
1 of 7
आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र में सोमवार को चक्रवात फेतई से भारी बारिश के कारण पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान के कारण ट्रेन और विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। चक्रवात से राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी गोदावरी जिला प्रभावित हुआ। दोपहर को इसने कात्रेनिकोना में दस्तक दी। तूफान की वजह से 20,000 लोगों को राहत शिविरों में जाना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
प्रति घंटे 85-90 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही तूफानी हवाओं के कारण पूर्वी गोदावरी जिले के कात्रेनिकोना, तल्लारेवू और मलकिपुरम में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सूत्रों के मुताबिक विजयवाड़ा शहर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 28 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

4 of 7
कृष्णा जिले के कलेक्टर बी. लक्ष्मी कांतम ने मृतक के परिवार को 50,000 रूपये की त्वरित राहत देने की घोषणा की। बचाव और राहत अभियान की निगरानी के लिए उपमुख्यमंत्री एन. सी. राजप्पा पूर्वी गोदावरी जिले के भैरवापालम गांव में कैंप कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
राज्य सचिवालय में ‘‘रियल टाइम गवर्नेंस सेंटर’’ ने घोषणा की कि ‘फेतई’ कमजोर होने के बाद चक्रवात में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
दक्षिण मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया और कुछ का समय बदल दिया। एससीआर के मुख्य जन संपर्क अधिकारी एम उमा शंकर कुमार ने बताया कि 20 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चक्रवात किसानों के लिए तो किसी तबाही की तरह साबित हुआ। किसानों की फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं। विशाखापत्तनम से विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। कुछ विमानों को रद्द किया गया या कुछ को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया। एहतियाती तौर पर तटीय जिलों में शैक्षाणिक संस्थान बंद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें