नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट विपक्ष, लेफ्ट के भारत बंद के ऐलान में एकजुट नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बंद से परेशानी होती इस वजह से कांग्रेस ने भारत बंद का ऐलान नहीं किया बल्कि आज आक्रोश दिवस मनाया जाएगा। वहीं लेफ्ट पार्टियां जगह-जगह जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : ANI
देश के कई हिस्सों में कथित भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कोलकाता में जहां दिन की शुरुआत आम दिनों की तरह ही हुई वहीं इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी और दरभंगा में सीपीआई-एमएल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी।
विज्ञापन
3 of 6
नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : ANI
सीपीआई के भारत बंद के ऐलान के बाद तिरुवनंतपुरम में भारत बंद का असर देखने को मिला। यहां दुकानों पर ताले लटके हुए दिखाई दिए और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
4 of 6
नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : ANI
बिहार के दरभंगा में सीपीआई-एमएल कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद में हतिया-पटना एक्सप्रेस को रोक दिया।
विज्ञापन
5 of 6
नोटबंदी के खिलाफ विरोध
- फोटो : ANI
कोलकाता में बंद का कोई असर नहीं दिखा। यहां सोमवार की सुबह हर रोज की तरह ही शुरू हुई।