फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: मैक्रों के आने से लेकर राफेल के गरजने तक, 10 तस्वीरों में देखें परेड की झलक

Fri, 26 Jan 2024 02:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Republic Day 2024 Parade Photos: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र दिवस की परेड देख रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : AMAR UJALA
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र दिवस की परेड देखी।
विज्ञापन

2 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Social Media
परेड में शामिल होने से पहले पीएम मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे। वॉर मेमोरियल पहुंचकर पीएम मोदी पहले तीनों सेना के प्रमुख से मुलाकात की।

विज्ञापन

3 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Social Media
इसके बाद पीएम मोदी ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

4 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Social Media
इस दौरान पीएम मोदी केसरी रंग का पगड़ी पहने नजर आए। उन्होंने इसके साथ सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की सदरी भी पहनी।
विज्ञापन

5 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Social Media
वॉर मेमोरियल से पीएम मोदी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचे। यहां पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भी स्वागत किया।
विज्ञापन

6 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Social Media
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Social Media
पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर दोनों का स्वागत किया। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गले लगाकर स्वागत किया

8 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Social Media
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई।

9 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Social Media
कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट किया। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

10 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : Social Media
फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर  मार्च किया। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता भी शामिल है।
विज्ञापन

11 of 11
Republic Day 2024 - फोटो : Social Media
इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। इस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें