संसद के सेंट्रल हॉल से पूरे देश में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के द्वारा एक देश, एक टैक्स जीएसटी का लॉन्च किया गया। जीएसटी के लॉन्च होते ही लोगों में जश्न का माहौल दिखने लगा। लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
2 of 6
जीएसटी
जीएसटी के लॉन्च होने के बाद ही यूपी की राजधानी लखनऊ में लोग खुशी से जश्न मनाने लगे। लोगों ने पटाखा और आतिशबाजी कर जीएसटी के लॉन्च होने का जश्न मनाया।
विज्ञापन
3 of 6
जीएसटी
शायद लोगों को बेसर्वी से इंतजार था जीएसटी के लागू होने का। पीएम मोदी और राष्ट्रपति के घंटी बजाने के तुरंत बाद ही देश के अलग- अलग कोने में जश्न का माहौल दिखने लगा है।
4 of 6
जीएसटी
- फोटो : amar ujala
जीएसटी के लॉन्च होने के बाद ही दिल्ली के इडिया गेट पर लोग जश्न मनाने लगे। लोग ढ़ोल नगाड़े और भारत माता की जय नारे से साथ लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
5 of 6
पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जीएसटी पर संबोधित करते हुए कहा कि आज देश आगे का रास्ता तय करने जा रहा है। आज वर्षों के बाद हम सब एक नयी अर्थव्यवस्था के लिए मौजूद हुए हैं। जीएसटी सिर्फ अर्थव्यवस्था की दायरे तक तय नहीं हैं। जबकि यह हम सबकी साझा बिरासत है।
पीएम मोदी ने गीता का उदाहरण देते हुए कहा कि गीता में भी 18 अध्याय होते हैं और जीएसटी की भी अभी तक 18 बैठकें हो चुकी है। वहीं, उन्होने कहा 125 करोड़ देशवाशी इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी हैं।