इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट और वनडे सीरीज में बखूबी दायित्व संभालने वाली रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की जोड़ी को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। उनकी जगह कश्मीर के टीम में कश्मीर के आलराउंडर को रखा गया है।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : getty
दरअसल ऑलराउंडर परवेज रसूल को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया है। रसूल की यह हसरत है कि वह भारत के इस स्टार ऑफ स्पिनर के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करें।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले कश्मीर के पहले खिलाड़ी रसूल उस समय जम्मू में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे जब उन्हें बीसीसीआई की ओर इस बाबत जानकारी मिली।
4 of 7
रसूल ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि अश्विन को सीरीज में आराम दिया गया है जब मुझे बीसीसीआई की ओर से फोन आया तो मैं यही समझा कि मुझे पहली बार अश्विन के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और मैं उनके स्तर के खिलाड़ी से काफी कुछ सीख पाऊंगा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : getty
भारतीय टीम में क्रम के हिसाब से बात करें तो रसूल का नंबर अश्विन और जयंत यादव के बाद आता है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : getty
परवेज का कहना है कि जब उन्हें 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के रूप में टीम इंडिया की ओर से पहला वनडे खेलने का मौका मिला था उसके बाद से एक खिलाड़ी के रूप में वह काफी परिपक्व हो चुके हैं।
रणजी ट्रॉफी से पहले उन्होंने स्पिनरों के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लगे शिविर के दौरान नरेंद्र हिरवानी और निखिल चोपड़ा जैसे पूर्व स्पिनरों से गुर सीखे हैं।