13 दिसंबर, 2001 भारतीय इतिहास की वो काली तारीख है, जिस दिन लोकतंत्र के मंदिर को आतंकियों ने निशाना बनाया। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला किया। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दिल्ली पुलिस के छह जवान, दो संसद सुरक्षा सेवा के जवान और एक माली शामिल थे। वहीं, हमले को अंजाम देने आए आतंकियों को ढेर कर दिया गया। संसद पर हमले की आज 19वीं बरसी है। ऐसे में आइए जानते हैं, आखिर क्या हुआ था उस दिन...