फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पामेला गोस्वामी: मॉडलिंग, एक्टिंग के बाद राजनीति में एंट्री, जानें कौन हैं कोकीन के साथ गिरफ्तार हुईं भाजपा नेता

Sat, 20 Feb 2021 06:22 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
1 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पश्चिम बंगाल के भाजपा युवा मोर्चा की नेता पामेला गोस्वामी और उनके करीबी दोस्त प्रबिर डे को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर से शुक्रवार को 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों उस कार में सवार थे जिससे कोकिन बरामद हुआ है। कोलकाता पुलिस ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी व उनके एक मित्र को पकड़ा गया है, जिसकी पहचान प्रबीर कुमार डे के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गोस्वामी के बैग और कार के अन्य हिस्सों से करीब 100 ग्राम कोकीन बरामद की गई है।
विज्ञापन

लाखों में है कोकीन की कीमत

2 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बाजार में 100 ग्राम कोकीन का दाम लाखों रुपये में बताया जा रहा है। भाजपा नेता के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल का एक जवान भी था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान न्यू अलीपुर में सड़क पर पामेला की कार को रोका था।

 
विज्ञापन

ड्रग्स सप्लाई में शामिल होने का है आरोप

3 of 11
पामेला - फोटो : Facebook
पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर न्यू अलीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, 'गोस्वामी कुछ समय से ड्रग्स की तस्करी में शामिल थीं। हमें सूचना मिली थी कि वह अपने सहयोगी प्रबीर के साथ खरीददार को ड्रग्स की सप्लाई करने आ रही हैं।'

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं पामेला

4 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पामेला भाजपा के युवा मोर्चा की राज्य सचिव हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और पार्टी से जुड़े अपडेट्स भी पोस्ट करती रहती हैं। वे राज्य में पार्टी की होने वाली गतिविधियों की फोटो भी शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले भाजपा में हुई थीं शामिल

5 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पामेला गोस्वामी साल 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एयर होस्टेस का भी काम किया। फिर बंगाली टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन

कानून करेगा अपना काम

6 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
इस मामले पर भाजपा की महिला सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा है कि पामेला गोस्वामी एक युवा लड़की हैं। यदि उसने कुछ गलत किया है तो इस मामले में कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन

टीएमसी ने साधा निशाना

7 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
इस मामले ने सत्तारूढ़ टीएमसी को भाजपा पर निशाना साधने का मौका दे दिया है। पार्टी सांसद सौगत रॉय ने कहा, 'इससे पहले एक भाजपा महिला नेता को जलपाईगुड़ी में बाल तस्करी मामले में शामिल पाया गया था। अब एक और युवा नेता को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है।'

दिग्विजय ने दी ये नसीहत

8 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पामेला की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जिस प्रकार से युवा कलाकारों में जहरीले नशे का प्रयोग बढ़ रहा है, वह वाकई में चिंताजनक है। ऐसे में भाजपा को सोचना चाहिए कि ऐसे युवक-युवतियों को पद पर रखना चाहिए या नहीं।'

सोशल मीडिया पर भाजपा पर हमला कर रहे हैं यूजर्स

9 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सोशल मीडिया यूजर्स तेजस्वी सूर्या, दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा के बड़े नेताओं के साथ पामेला की फोटो शेयर करके पार्टी पर जमकर हमले कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग मीम्स बनाकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

पेशी के दौरान बोलीं पामेला- मुझे फंसाया गया

10 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पेशी के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने राकेश सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस मामले की सीआईडी को जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

निर्दोष है मेरी बेटी

11 of 11
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पामेला की मां मधुचंदा गोस्वामी का कहना है कि मेरी बेटी निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें क्या पता कोकीन क्या होती है। मेरी बेटी बहुत अच्छी है। वह गलत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें