फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards: दिवंगत सुषमा पद्म विभूषण, पीवी सिंधु पद्म भूषण से सम्मानित, जानें और किन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

Mon, 08 Nov 2021 12:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले साल कोरोना महामारी के चलते पद्म पुरस्कार का वितरण नहीं किया जा सका था। इसी कार्यक्रम को अब 2021 में रखा गया।
विज्ञापन
1 of 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया पद्म पुरस्कारों का वितरण। - फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को 2020 में पद्म पुरस्कार के लिए चुनी गई हस्तियों को सम्मानित किया। इसके लिए नामों का एलान पिछले साल ही कर दिया गया था। अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को आज तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सौंपे गए। 
 
विज्ञापन

2 of 10
पद्म पुरस्कार - फोटो : ANI
इस साल पद्म विभूषण के लिए सुषमा स्वराज का नाम तय किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाना था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान लेने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 10
पद्म पुरस्कार - फोटो : ANI
राष्ट्रपति ने बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। सिंधु अब तक भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं।

4 of 10
पद्म पुरस्कार - फोटो : ANI
चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के लिए एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया।
विज्ञापन

5 of 10
पद्म पुरस्कार - फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकप्रिय हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। 
विज्ञापन

6 of 10
पद्म पुरस्कार - फोटो : ANI
पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता लेने वाले लोकप्रिय गायक अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

7 of 10
tulsi gowda - फोटो : PTI
 कर्नाटक की पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा को 30,000 से अधिक पौधे लगाने और पिछले छह दशकों से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में शामिल रहने के लिए पद्म सम्मान प्रदान किया गया।

8 of 10
पद्म पुरस्कार - फोटो : ANI
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। कंगना को हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

9 of 10
पद्म पुरस्कार - फोटो : ANI
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। रानी की कप्तानी में महिला टीम ने इस बार ओलिंपिक में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

10 of 10
पद्म पुरस्कार - फोटो : ANI
आईसीएमआर के पूर्व हेड साइंटिस्ट डॉक्टर रमन गंगाखेडकर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर गंगाखेडकर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को अहम जानकारियां मुहैया कराते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें