ओडिशा में बनी पहली भाजपा सरकार में मोहन चरण माझी ने भी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं पहली बार ओडिशा में दो उप मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें एक महिला भी शामिल हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ओडिशा में बनी पहली भाजपा सरकार में मोहन चरण माझी ने भी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
Trending Videos
विज्ञापन
भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह उमड़ी भीड़
2 of 8
शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भीड़
- फोटो : एएनआई
बधुवार को ओडिशा के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री की शपथ लेते मोहन चरण माझी
3 of 8
ओडिशा को 28 साल बाद मिला नया मुख्यमंत्री
- फोटो : एएनआई
पहली बार माझी के साथ दो उप मुख्यमंत्रियों - कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिदा ने भी शपथ ली। प्रवती परिदा राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। आठ मंत्रियों और पांच राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) ने भी आज पद की शपथ ली। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई।
ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी को पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने दी बधाई
4 of 8
ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी और पूर्व सीएम नवीन पटनायक
- फोटो : pti
बीजू जनता दल (बीजद) के नेता नवीन पटनायक, जिन्होंने 24 साल तक ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भी इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
ओडिशा के डिप्टी सीएम केवी सिंह देव शपथ लेते हुए
5 of 8
ओडिशा के डिप्टी सीएम केवी सिंह देव
- फोटो : pti
वहीं पहली बार ओडिशा में दो उप मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें एक महिला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएम मोहन चरण माझी के साथ 16 मंत्रियों ने ली शपथ
6 of 8
सीएम मोहन चरण माझी के साथ 16 मंत्रियों ने ली शपथ
- फोटो : एएनआई
मोहन माझी के अलावा 16 अन्य मंत्रियां ने भी शपथ ली। गणेश राम, संपंद स्वेन, प्रदीप बालासमंता, गोकुला नंद मलिक, सूर्यबंशी सुराज को मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई। माझी कैबिनेट में सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानद गोंड, पृथ्वीराज हरिचंदन, कृष्ण चंद्र महापात्रा, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र पात्रा भी मंत्री के रूप में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतिथ्य में ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में सुरेश पुजारी, रबीनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम नवीन पटनायक समेत कई भाजपा नेता
8 of 8
ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम नवीन पटनायक समेत कई भाजपा नेता
- फोटो : एएनआई
ओडिशा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 24 साल तक सरकार चला चुके पूर्व सीएम नवीन पटनायक और पीएम मोदी के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता भी मौजूद रहे।