मैदान पर सहवाग और शोएब अख्तर के बीच जमकर मुकाबला हुआ, जबकि मैदान के बाहर दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया था।
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। जब यह दोनों टीमें मैदान पर होती हैं तो पूरी दुनिया की नजरें इस मैच पर टिक जाती हैं। 20 साल पहले जब यह दोनों टीमें आमने-सामने आती थीं तो भारत के वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान के शोएब अख्तर की प्रतिद्वंद्विता देखने लायक होती थी। जहां सहवाग ने ओपनिंग की परिभाषा बदल कर रख दी थी, वहीं अख्तर को रफ्तार का सौदागर माना जाता था।
विज्ञापन
2 of 6
सहवाग और शोएब अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
मैदान पर दोनों के बीच जमकर मुकाबला हुआ, जबकि मैदान के बाहर दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया था। हालांकि, अब उस रिश्ते में एक नया किस्सा जुड़ गया है। 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' शो में सहवाग से इस दोस्ती को लेकर एक सवाल पूछा गया। एंकर ने पूछा- आप लोग एक-दूसरे पर बहुत मजाक करते हो और तंज कसते हो। क्या इस मजाक के पीछे कोई दोस्ती है?
विज्ञापन
3 of 6
सहवाग और शोएब अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर सहवाग ने कहा- जहां प्यार या दोस्ती होती वहां मजाक या लड़ाई होती ही है। शोएब अख्तर के साथ मेरी दोस्ती 2003-04 से है। हम पाकिस्तान दो बार गए हैं, वह भारत दो बार आए हैं। हम दोनों में दोस्ती है और हम एक-दूसरे की टांग खींचते हैं। शोएब ने एक बयान दिया था- मेरे पास वीरेंद्र सहवाग के सिर पर जितने बाल हैं, उससे कहीं अधिक नोट (पैसे) हैं। अब मेरे बाल आपके नोटों से अधिक हैं। यह टैगलाइन 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के लिए अच्छी होगी।
4 of 6
जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर 10 रन बनाकर चेन्नई को जीत दिलाई
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सहवाग ने आईपीएल 2023 फाइनल के रोमांच पर भी बात की। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए फाइनल में रवींद्र जडेजा ने मैच की अंतिम दो गेंदों पर 10 रन बनाकर सीएसके को जीत दिलाई थी। मैच का अंतिम ओवर जीटी की योजना के अनुसार जा रहा था, जिसमें मोहित शर्मा ने पहली चार गेंदों पर केवल तीन रन दिए। हालांकि, आखिरी गेंद पर मोहित की लाइन थोड़ी भटकी और वह लेग स्टंप पर फुल टॉस दे बैठे। इसे देखकर सहवाग भी खुश नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 6
धोनी और सहवाग
- फोटो : IPL/BCCI
एक शो के दौरान सहवाग ने हार्दिक को इस बात के लिए लताड़ लगाई कि मोहित से शुरुआती पांच गेंदों पर योजना के अनुसार यॉर्कर फेंकवाने के बावजूद हस्तक्षेप करने का फैसला लिया। सहवाग ने कहा- जब कोई अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और यॉर्कर डाल रहा है, तो आप क्यों जाएंगे और उससे बात करेंगे? वह जानता है कि बल्लेबाज को दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत है और वह अपने यॉर्कर के प्लान पर टिका रहे। फिर आप उसका समय क्यों बर्बाद करेंगे? मोहित की गेंद पर रन बन रहे होते तो आप उनसे जाकर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन अगर गेंदबाज अपना काम बखूबी कर रहा होता है तो आप चाहते हैं जल्दी से जल्दी ओवर खत्म हो।
सहवाग ने कहा- यह भी हो सकता है कि कप्तान इस चिंता के साथ आया हो कि गेंदबाज आखिरी दो गेंदों के लिए मैदान में कोई बदलाव चाहता है या नहीं। लेकिन फिर भी, अगर मैं हार्दिक की जगह वहां होता, तो मैं उन्हें परेशान नहीं करता। मोहित की आखिरी गेंद पर लेग स्टंप पर लोअर फुलटॉस को जडेजा ने फाइन लेग बाउंड्री के बाहर भेजकर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी है।