फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणब मुखर्जी ही नहीं ये मशहूर हस्तियां आरएसएस के कार्यक्रमों में कर चुकी हैं शिरकत

Thu, 07 Jun 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आरएसएस कार्यक्रम
गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। यह आरएसएस का तृतीय वर्ष शिक्षा वर्ग समापन समारोह कार्यक्रम है। कांग्रेस के नेता रहते हुए प्रणब ने हमेशा संघ की आलोचना की है। इस लिहाज से लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है कि गुरुवार को होने वाले समारोह में वह संघ के कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देंगे। वैसे आपको बता दें कि मुखर्जी पहले ऐसे गैर-संघी या गैर-भाजपा शख्स नहीं हैं जो संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हों। पहले भी कई भिन्न मतों वाले बड़ी हस्तियां संघ के कार्यक्रम में शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 11
महात्मा गांधी
संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों में सबसे बड़ा नाम महात्मा गांधी का है। संघ के नेताओं का कहना है कि साल 1934 में महात्मा गांधी खुद वर्धा में संघ के शिविर में शामिल होने के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार से मुलाकात की और उनकी संघ पर विस्तृत चर्चा हुई थी।
विज्ञापन

3 of 11
महात्मा गांधी
महात्मा गांधी ने 16 सितंबर 1947 की सुबह दिल्ली में संघ के स्वयंसेवकों को संबोधित किया था। अपने संबोधन में उन्होंने संघ के अनुशासन, सादगी और समरसता की प्रशंसा की थी। गांधी जी ने कहा था कि बरसों पहले मैं वर्धा में संघ के एक शिविर में गया था। उस समय इसके संस्थापक श्री हेडगेवार जिंदा थे।

4 of 11
डॉक्टर जाकिर हुसैन
एक निजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार संघ के कार्यक्रमों में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन भी शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 11
जयप्रकाश नारायण
एक निजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार जयप्रकाश नारायण संघ के आमंत्रण पर उनके कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं और उन्होंने संघ की तारीफ की थी। उन्होंने 3 नवंबर 1977 को पटना में संघ के एक शिक्षा वर्ग को संबोधित किया था।
विज्ञापन

6 of 11
भीमराव अंबेडकर
साल 1939 में भीमराव आंबेडकर भी पुणे के संघ शिक्षा वर्ग में शरीक होने के लिए गए थे।
विज्ञापन

7 of 11
केएम करियप्पा
राजनीतिक हस्तियों के अलावा पूर्व जनरल फील्ड मार्शल करियप्पा 1959 में मंगलोर की संघ शाखा के कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं।

8 of 11
श्रीश्री रविशंकर
साल 2014 में संघ के शिक्षा वर्ग के एक कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट श्री श्री रविशंकर ने हिस्सा लिया था।

9 of 11
रतन टाटा
रतन टाटा भी संघ के कामकाज को जानने के लिए उसके मुख्यालय का दौरा कर चुके हैं।

10 of 11
जवाहर लाल नेहरू
साल 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध के समय संघ के स्वयंसेवकों की सेवा से प्रभावित होकर उस समय प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू ने 1963 की गणतंत्र दिवस की परेड में संघ को आमंत्रित किया था। इसमें 3 हजार स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

11 of 11
लाल बहादुर शास्त्री
साल 1965 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान उस समय प्रधानमंत्री रहे लालबहादुर शास्त्री ने संघ के सरसंघचालक गुरुजी गोलवलकर को सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किया था। आमंत्रण मिलने के बाद गोलवलकर उस बैठक में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें