फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में साथ पसीना बहा रहे विराट-अनुष्का, VIDEO में बोले- साथ में और बेहतर होता है

Thu, 07 Jun 2018 08:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट और अनुष्का
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों के तौर पर जाने जाते हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं करते। इसका नतीजा यह है कि टीम इंडिया के हर खिलाड़ी उनकी फिटनेस से प्रेरित होकर अब जिम में समय देता है। परिणाम मैदान पर शानदार फिल्डिंग के रूप में नजर आ ही आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
विराट जून में इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने जाने वाले थे, लेकिन गर्दन में चोट के कारण वह नहीं जा सके। इस चोट ने भले ही मैदान से उन्हें दूर कर दिया, लेकिन उन्होंने जिम में एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ा है। इस बार तो एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का भी उनके साथ पसीना बहातीं नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
हाल ही में विराट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। बुधवार देर रात पोस्ट किए वीडियो में पहले तो विराट ही नजर आते हैं। बाद में ट्रेडमिल में भागती अनुष्का भी दिखतीं हैं। कोहली ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेनिंग टूगेदर मेक्स इट इवेन बेटर।' मतलब साथ-साथ ट्रेनिंग इसे और बेहतर बनाता है। वीडियो में विराट ने कहा,  'अनुष्का उनसे ज्यादा कार्डियो कर सकती हैं और वो काफी मजबूत हैं।'


4 of 5
अनुष्का - फोटो : SELF
मालूम हो कि हाल ही में 24 मई को अनुष्का ने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा चलाए गए अभियान 'हम फिट तो इंडिया फिट' के तहत विराट कोहली को चुनौती दी थी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली द्वारा दिया गया फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट किया था। इस दौरान अनुष्का ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हारा फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट करती हूं और अब मैं आप लोगों को दिखाने जा रही हूं अपना पसंदीदा वर्कआउट। उम्मीद है आप इसे ट्राय करेंगे। इस पोस्ट में अनुष्का ने अपने कई फ्रेंड्स को टैग किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोग इस पोस्ट पर कमेंट्स कर चुके हैं। मालूम हो कि विराट और अनुष्का ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। उसके बाद से ही यह कपल सोशल मीडिया पर अक्सर फोटो शेयर करते रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें