पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया और कई समझौते हुए। भारत और यूएई के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं और अगले छह साल में व्यापार दोगुना होने की संभावना है। उधर, भाजपा में नितिन नबीन सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, जिससे पार्टी में युवा नेतृत्व की नई लहर दिख रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानों में पारा चढ़ा है। वहीं, नोएडा में इंजीनियर की गड्ढे में डूबकर मौत हुई, जांच शुरू हो गई और सीईओ को पद से हटाया गया है। दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रतियोगी बैडमिंटन से संन्यास लिया। अभिनेता अक्षय कुमार की सुरक्षा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। उधर, सीरिया में सरकार और कुर्द लड़ाकों के बीच संघर्षविराम टूटने के कगार पर पहुंच गया है और इस्लामिक स्टेट के कई कैदी जेलों से फरार हुए। महाराष्ट्र में बीएमसी मेयर पद को लेकर सियासी घमासान जारी है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2030 तक 4,000 डॉलर पहुंच सकती है। नासा ने चंद्रमा की खतरनाक धूल से निपटने के लिए नई तकनीक बनाई है। चीन में जन्म दर घट रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 14
पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
- फोटो : ANI Photos
भारत-यूएई रिश्तों को नई ऊंचाई: राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद का संक्षिप्त लेकिन अहम दौरा, कई बड़े समझौते
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार (19 जनवरी) को संक्षिप्त दौर पर भारत आए। इस दौरान भारत और यूएई के रिश्तों को और मजबूती आई। पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पर खुद उनको रिसीव करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और फिर एक ही कार में सवार होकर एयरपोर्ट से रवाना हुए। इसके बाद लोक कल्याण मार्ग में अहम बैठक हुई। यहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षी समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और कई समझौतों व घोषणाओं पर सहमति जताई। साढ़े तीन घंटे के प्रवास के बाद यूएई के राष्ट्रपति रवाना हो गए। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एयरपोर्ट पर अल नाहयान को विदा किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 14
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन
- फोटो : एएनआई
नितिन नबीन: भाजपा युवा मोर्चा से शुरुआत....फिर विधायक, अब सबसे कम उम्र के अध्यक्ष
मात्र 26 साल की उम्र में विधायक और 45 साल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष। नितिन नबीन के लिए यह सपनों जैसी तरक्की रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी पदोन्नति भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है, क्योंकि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति पर अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 14
नोएडा में इंजीनियर की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इंजीनियर मौत मामला: सीएम ने पांच दिन में जांच रिपोर्ट मांगी, नोएडा प्राधिकरण के CEO हटे, आज नोएडा आएगा जांच दल
मॉल के बेसमेंट के लिए नोएडा में खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर बढ़ते आक्रोश के बीच राज्य सरकार ने नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम को हटा दिया है। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है, जिसमें मेरठ के मंडलायुक्त, मेरठ जोन के एडीजी और पीडब्ल्यूजी के मुख्य अभियंता शामिल हैं। एसआईटी से पांच दिन में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 14
अमेरिका का ग्रीनलैंड को लेकर घमासान जारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Greenland: कूटनीति या जवाबी कार्रवाई? ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका से बढ़ते तनाव पर ईयू कर रहा विकल्पों पर विचार
ग्रीनलैंड को लेकर व्हाइट हाउस की धमकियों से पूरे यूरोप में नाराजगी फैल गई है और कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके जवाब में यूरोपीय नेता संभावित कदमों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें जवाबी टैरिफ और यूरोपीय संघ के दबाव-रोधी उपाय (एंटी-कोएर्शन इंस्ट्रूमेंट) के पहली बार इस्तेमाल की संभावना भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 14
सीरिया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
Syria: सरकार-कुर्द लड़ाकों के बीच संघर्षविराम समझौता टूटने के कगार पर, दो जिलों में फिर झड़प; IS के कई कैदी फरार
सीरिया सरकार और देश की मुख्य कुर्द-नेतृत्व वाले सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के एक दिन बाद सोमवार को यह समझौता टूटता हुआ नजर आया। सोमवार को फिर से झड़पें शुरू होने के बाद एसडीएफ ने बयान जारी किया। इस बयान में उसने 'अपने सभी युवाओं' (लड़ाकों) से जवाबी कार्रवाई के लिए कतार में खड़े होने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 14
एकनाथ शिंदे
- फोटो : पीटीआई
Maharashtra: बीएमसी मेयर पद पर सियासी घमासान जारी; अब एकनाथ शिंदे ने ठोका दावा, बोले- शिवसैनिकों की यही भावना
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को संकेत दिया कि शिवसेना मुंबई के मेयर पद का दावा कर सकती है। उन्होंने इसे पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे के जयंती वर्ष में सम्मान का प्रतीक बताया। शिंदे ने कहा कि यह मांग कुछ शिवसैनिकों की भावनाओं को दर्शाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुंबई में महायुति गठबंधन का मेयर होगा। पढ़ें पूरी खबर
8 of 14
rupees रुपये money
- फोटो : Adobe Stock
रिपोर्ट: 2030 तक उच्च-मध्य आय वाले देशों में शामिल होगा भारत, 2009 में 1000 डॉलर पहुंची थी प्रति व्यक्ति आय
भारत अगले चार वर्षों में यानी 2030 तक प्रति व्यक्ति आय में 4,000 डॉलर का आंकड़ा छू सकता है। इसके साथ ही, भारत चीन और इंडोनेशिया जैसे उच्च-मध्य आय वाले देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को आजादी के बाद एक लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी बनने में 60 साल लगे। हालांकि, अगले एक लाख करोड़ डॉलर का आंकड़ा सिर्फ सात साल यानी 2014 में पा लिया था। पढ़ें पूरी खबर
9 of 14
विश्व आर्थिक मंच
- फोटो : एएनआई
WEF: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वैश्विक रिपोर्ट, टैरिफ युद्ध-एआई जोखिम वैश्विक कारोबार के लिए सबसे बड़ा खतरा
वैश्विक अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 की दहलीज पर ऐसे दौर में खड़ी है, जहां भू-आर्थिक टकराव, तकनीकी अनिश्चितता और जलवायु संकट एक साथ दबाव बना रहे हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की ग्लोबल रिस्क्स रिपोर्ट 2026 के मुताबिक आने वाले दो वर्षों में कारोबार के लिए सबसे बड़ा खतरा देशों के बीच बढ़ता आर्थिक और रणनीतिक टकराव (टैरिफ वॉर) है, जबकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई से जुड़ी नकारात्मक संभावनाएं सबसे तेजी से उभरता जोखिम बनकर सामने आई हैं। रिपोर्ट दुनिया को ऐसे मोड़ पर बताती है जहां अस्थिरता सामान्य स्थिति बनती जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 14
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
Akshay Kumar Car Accident: अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट; ऑटो के चिथड़े उड़े, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी का सोमवार को मुंबई में एक्सीडेंट हो गया। यह घटना तब हुई जब एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एयरपोर्ट से अपने जुहू वाले घर जा रहे थे। खबरों के मुताबिक एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह एक्टर की सिक्योरिटी टीम की गाड़ी से टकरा गया। यह हादसा मुंबई के जुहू में सिल्वर बीच कैफे के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर
11 of 14
साइना नेहवाल
- फोटो : PTI
Saina Nehwal Retirement: ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने किया संन्यास का एलान, कहा- अब नहीं खेल सकती
भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से सोमवार को संन्यास का एलान कर दिया। लंबे समय से घुटने की गंभीर समस्या से जूझ रही साइना ने कहा कि अब उनका शरीर एलीट स्तर के खेल की शारीरिक मांगों को सहन करने की स्थिति में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
12 of 14
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
तकनीक: अब चांद की जानलेवा धूल नहीं बनेगी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए समस्या, नासा ने विकसित की नई प्रणाली
चांद पर कदम रखते ही जो धूल कभी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सबसे बड़ा खतरा मानी जाती थी, अब वही धूल जल्द ही अतीत बन सकती है। अपोलो मिशन के दौर में स्पेससूट खराब करने, उपकरणों को जाम करने और फेफड़ों तक को नुकसान पहुंचाने वाली चंद्र धूल से निपटने के लिए नासा ने एक नई, अत्याधुनिक तकनीक विकसित कर ली है। यह तकनीक बिजली की मदद से धूल को सतहों से दूर उड़ा देती है। पढ़ें पूरी खबर
13 of 14
एक दशक बाद जन्म दर में 17% गिरावट के साथ चीनी आबादी फिर कम हुई
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
China: चीनी आबादी चौथे वर्ष भी घटी जन्म दर में 17% की गिरावट, भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश; चीन दूसरा
पीढ़ियों तक एक बच्चा नीति के जरिये आबादी को सीमित रखने के बाद अब चीन के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती पैदा हो गई है कि दंपतियों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए कैसे राजी करें। चीन की लंबे समय तक चली एक-बच्चा नीति खत्म हुए एक दशक हो चुका है, लेकिन जन्म दर बढ़ाने के सरकारी प्रयास विफल ही रहे हैं। सोमवार को जारी आबादी के ताजा आंकड़े यही संकेत देते हैं। पढ़ें पूरी खबर
सर्दी के चलते सुबह के आठ बजे सुनसान पड़ा रेलवे रोड।
- फोटो : संवाद
Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानों में चढ़ा पारा, अगले सात दिन बारिश के आसार
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम के इस बदले रुख से लोगों को कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से कुछ राहत मिली है। कुछ स्थानों पर कोहरा भी कम हुआ है। हालांकि, यह राहत तात्कालिक ही है, क्योंकि लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम में एक फिर बदलाव होगा और अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हिमपात भी हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर