फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Sat, 21 Jan 2017 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Reuters
#मायावती: पुत्र मोह में मुलायम ने श‌िवपाल को बनाया बल‌ि का बकरा

#बिजली सेक्टर में चीन की एंट्री से सकते में भारत, सता रहा हैकिंग का डर

#ट्रंप युग की शुरुआतः पहले ही दिन चलाया 'ओबामाकेयर' पर हथौड़ा

#हमें तमिलनाडु की प्रगति और संस्कृति पर गर्व: पीएम मोदी

#पाकिस्तान के सब्जी मार्केट में ब्लास्ट, 12 की मौत
विज्ञापन

2 of 6
मायावती - फोटो : self
मायावती: पुत्र मोह में मुलायम ने श‌िवपाल को बनाया बल‌ि का बकरा
ब‌सपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा और भाजपा पर जमकर न‌िशाना साधा। कॉन्फ्रेंस के बाद सपा नेता अम्ब‌िका चौधरी ने बसपा ज्वॉइन कर ली। मायावती ने कहा, कुछ दिनों में यूपी में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुए हैं उसको लेकर पार्टी की प्रतिक्रिया जाहिर करने के ल‌िए बुलाई गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Demo Pic
बिजली सेक्टर में चीन की एंट्री से सकते में भारत, सता रहा हैकिंग का डर
बिजली सेक्टर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में चीनी कंपनियों का आगमन भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। बिजली सेक्टर में काम कर रही विभिन्न भारतीय कंपनियों ने आशंका जताई है कि चीनी कंपनियों की मदद से देश का ट्रांसमिशन नेटवर्क हो सकता है। भारतीय कंपनियों ने इसकी वजह चीन की SCADA व्यवस्था में बढ़ती मौजूदगी को बताया है।

4 of 6
trump-obama - फोटो : PTI
ट्रंप युग की शुरुआतः पहले ही दिन चलाया 'ओबामाकेयर' पर हथौड़ा
दुनिया के सबसे पुराने और ताकतवर लोकतंत्र कहे जाने वाले अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार संभालते ही काम करना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की महत्वकांक्षी सस्ती स्वास्थ्य सेवा 'ओबामाकेयर' के आर्थिक बोझ को कम करने के मकसद से कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

5 of 6
हमें तमिलनाडु की प्रगति और संस्कृति पर गर्व: पीएम मोदी
जल्लीकट्टू के समर्थन में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। शनिवार को ट्वीट कर पीएम मोदी ने कहा, "केन्द्र सरकार पूरी तरह से तमिलनाडु की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा राज्य की प्रगति के नए रास्ते सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो - फोटो : demo pic
पाकिस्तान के सब्जी मार्केट में ब्लास्ट, 12 की मौत
पाकिस्तान के पाराचिनार से बड़ी खबर सामने आ रही है। पाक मीडिया की खबरों के मुताबिक कुर्रम एजेंसी के सब्जी मार्केट में ब्लास्ट बम ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत व 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें