भारत औऱ इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़ता बना चुकी टीम इंडिया इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। टीम इंडिया के लिए कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है, जिन्हें पहले के दो मैचों में स्थान नहीं दिया गया था। हालांकि कोहली कुछ खिलाड़ियो को बदलने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
आखिरी वनडे में इन खिलाड़ियों पर कप्तान कोहली लगाएंगे दांव
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
कोच अनिल कुंबले और कप्तान कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से पहले इन खिलाड़ियों पर भी दांव लगाना चाहेंगे। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले यह टीम इंडिया का आखिरी वनडे मैच है। हालांकि कोहली इस मैच में ज्यादा बदलाव कर टीम को हार की स्थिति में नहीं पहुंचाना चाहते, मगर कुछ बदलावों से बेच पर बैठे खिलाड़ियों को भी मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं क्या हो सकती है तीसरे वनडे में टीम इंडिया का संभावित एकादश:
विज्ञापन
आखिरी वनडे में इन खिलाड़ियों पर कप्तान कोहली लगाएंगे दांव
3 of 7
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
ओपनर
टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाजी में बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर है कि शिखर धवन चोटिल हैं और ऐसे में वो कोलकाता के मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। उनकी जगह केएल राहुल के साथ अजिंक्य रहाणे को टीम बतौर ओपनर उतार सकती है। धवन ने अब तक दो वनडे मैचों में सिर्फ 12 रन बनाए हैं। ऐसे में उनसे ज्यादा अपेक्षा करना बेमानी होगी। वहीं कोच कुंबले रहाणे को मैदान पर उतारने के पक्ष में हैं।
आखिरी वनडे में इन खिलाड़ियों पर कप्तान कोहली लगाएंगे दांव
4 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : PTI
मध्यक्रम
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम में पक्की है। कोहली यदि मनीष पांडे को मौका देते हैं, तो पिछले मैच के शतकवीर युवराज सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि इस बात की संभावना काफी कम है कि कोहली युवराज को बाहर बिठाए। लय में चल रहे युवराज के लिए भी यह महत्वपूर्ण होगा कि वो यह साबित करें कि उनकी पारी महज एक इत्तेफाक नहीं थी और उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी हैं।
विज्ञापन
आखिरी वनडे में इन खिलाड़ियों पर कप्तान कोहली लगाएंगे दांव
5 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : getty
ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं। जाधव जहां बीच के ओवर में रन रोकने के अलावा हार्ड हिटिंग का काम कर रहे हैं, तो वहीं पांड्या भी तीसरे पेसर का रोल निभाते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़ रहे हैं। पांड्या, जाधव और जडेजा ने दूसरे वनडे में 27 गेंदों में 57 रन जोड़े, जिसके चलते भारत का स्कोर 381 तक पहुंचा।
विज्ञापन
आखिरी वनडे में इन खिलाड़ियों पर कप्तान कोहली लगाएंगे दांव
6 of 7
अमित
- फोटो : PTI
स्पिनर
रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी टेस्ट के बाद वनडे में भी काफी सफल रही। दोनों दूसरे वनडे में 20 ओवर में कुल 110 रन दिए और 4 इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया। हालांकि तीसरे वनडे में कप्तान कोहली अश्विन को आराम देकर, अमित मिश्रा को मौका दे सकते हैं। मिश्रा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ रहे थे। ऐसे में मिश्रा को एक मौका देना तो बनता है।
आखिरी वनडे में इन खिलाड़ियों पर कप्तान कोहली लगाएंगे दांव
7 of 7
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : Getty
तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह अपना काम और जिम्मेदार अच्छे से जानते हैं। डेथ ऑवर्स में यॉर्कर गेंद फेंकने में माहिर बुमराह के साथ निभाने के लिए एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार को उतारा जा सकता है। आखिरी बार भुवी जब इस मैदान पर खेले थे, तो उन्होंने 5 बल्लेबाजों को आउट किया था। साथ ही भुवनेश्वर नई गेंद स्विंग करा सकते है और अंतिम ओवरों में किफायती बॉलिंग कर सकते हैं।