फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2022: देश-दुनिया में नए साल का स्वागत, तस्वीरों और वीडियो में देखिए 2021 की विदाई

Sat, 01 Jan 2022 04:20 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल 2022 का कहीं आतिशबाजी से इसका स्वागत हो रहा है तो कहीं प्रकृति अपने अंदाज में इसे विदाई दे रही है। 
 
विज्ञापन
1 of 24
new year 2022 - फोटो : PTI
देश-दुनिया में नए साल के स्वागत अपने-अपने तरीके से करने की तैयारी है। साल 2021 अपनी खट्टी-मीठी यादों के साथ विदाई लेने को तैयार है और साल 2022 का आगमन होने को है। कहीं, आतिशबाजी से इसका स्वागत हो रहा है तो कहीं प्रकृति अपने अंदाज में इसे विदाई दे रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 24
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी - फोटो : ani
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने मनाया नया साल
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने नए साल 2022 पर एक चर्च में प्रार्थना की। इस दौरान चर्च में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही पुडुचेरी के ओल्ड पोर्ट कॉम्प्लेक्स में डीजे की धुन पर धिरके लोग।
 
विज्ञापन

3 of 24
दिल्ली में पुलिस, दिल्ली पुलिस - फोटो : ani
दिल्ली के कनॉट प्लेस में पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती
दिल्ली में नए साल 2022 को देखते हुए कनॉट प्लेस में पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती है। कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए रात का कर्फ्यू लगा हुआ है, यह रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

4 of 24
हैदराबाद पुलिस के सिटी कमिश्नर ने बांटी मिठाई... - फोटो : ani
हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने बांटी मिठाई
हैदराबाद पुलिस के सिटी कमिश्नर सीवी आनंद ने केक काटकर नया साल 2022 मनाया। उन्होंने कहा कि मैं सभी के स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं, पिछले साल कोरोना के कारण लोगों ने जिन कष्टदायी परिस्थितियों का अनुभव किया, वह लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

5 of 24
रांची के एसएसपी ने लोगों ने बांटी मिठाई... - फोटो : ani
रांची के एसएसपी ने बांटी मिठाई
झारखंड में रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार ने नववर्ष 2022 के उपलक्ष्य में रात्रि गश्त पर पुलिस कर्मियों को मिठाई बांटी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। आगे कहा कि कोरोना को देखते हुए आज रात के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 24
अन्ना फ्लाईओवर ब्रिज पर मिठाई बांटते हुए.. - फोटो : ani
पुलिसकर्मियों को बांटी मिठाई
तमिलनाडु में गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नई साल 2022 के मौके पर मिठाइयां बांटी। इस दौरान पुलिस भी चौकन्नी रही।
विज्ञापन

7 of 24
स्वर्ण मंदिर में लोग - फोटो : ani
पंजाब के  स्वर्ण मंदिर में भारी भीड़
पंजाब में अमृतसर स्वर्ण मंदिर में नई साल पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बांद्रा वंडरलैंड में जश्न

8 of 24
बांद्रा वंडरलैंड - फोटो : ANI
मुंबई में नए साल के मौके पर बांद्रा स्थित वंडरलैंड पार्क को जश्न के लिए तैयार रोशनाई से सजाया गया था। यहां भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।

खूबसूरत बांद्रा-वर्ली सी लिंक

9 of 24
मुंबई में नए साल की पूर्व संध्या पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नजारा। - फोटो : ANI
मुंबई में शुक्रवार को नए साल की पूर्व संध्या पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नजारा देखने लायक था।

संसद भवन का सुंदर नजारा

10 of 24
नए साल 2022 के अवसर पर रात में रोशन संसद भवन। - फोटो : ANI
नए साल 2022 के अवसर पर रात में रोशनाई से जगमग संसद भवन का नजारा कुछ इस तरह का था।

नई साल 2022 : हुबली में गश्त करते पुलिस कर्मी

11 of 24
कर्नाटक में गश्त पर पुलिस - फोटो : ani
नए साल 2022 को देखते हुए कर्नाटक के हुबली में गश्त जारी है, शहर में रात का कर्फ्यू जारी है। कर्नाटक सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे से 7 जनवरी तक रात का कर्फ्यू लगाया है।

पोप फ्रांसिस ने भी किया नए साल का स्वागत

12 of 24
पोप फ्रांसिस - फोटो : PTI
वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में शुक्रवार 31 दिसंबर, 2021 को सेंट पीटर्स बेसिलिका में नए साल की पूर्व संध्या पर वेस्पर्स मास मनाया। 

कोलकाता की सड़कों पर दिखी चहल-पहल

13 of 24
कोलकाता में नई साल पर लोग, भीड़, लोग - फोटो : pti
कोलकाता में नए साल 2022 की पूर्व संध्या पर कोलकाता में शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट जाते लोग। यहां लोगों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था।

दिल्ली में न्यू ईयर का जश्न

14 of 24
दिल्ली में न्यू ईयर का जश्न - फोटो : ANI
न्यू ईयर के लिए नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन को लाइट से रोशन किया गया।

केरल के कोवलम बीच का नजारा

15 of 24
Kerala sunset - फोटो : ANI
केरल: तिरुवनंतपुरम के कोवलम समुद्र तट में सूर्य अस्त होने का इस साल का आखिरी दृश्य। 
 

16 of 24
पुरी में सूर्यास्त का दृश्य - फोटो : ANI

वर्ष 2021 में आखिरी बार अस्त हुआ सूरज; ओडिशा के पुरी का दृश्य। 

मरीन ड्राइव में सूर्यास्त का नजारा

17 of 24
मरीन ड्राइव का नजारा - फोटो : ANI
2021 का अंतिम सूर्यास्त, मुंबई में मरीन ड्राइव का दृश्य। 
 
 

दिल्ली के यमुना तट का नजारा

18 of 24
यमुना चट पर सूर्यास्त - फोटो : ANI
दिल्ली के यमुना बैंक में साल 2021 का अंतिम सूर्यास्त का नजारा। 
 

 

न्यूजीलैंड का ऑकलैंड पारंपरिक आतिशबाजी

19 of 24
New Year 2022 in New Zealand - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड का ऑकलैंड पारंपरिक आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत करने वाला पहला बड़ा शहर बन गया, शुक्रवार को शहर में रात का आसमान रोशनी से जगमगा उठा। जैसे ही घड़ी साल के आखिरी दिन (31 दिसंबर) की आधी रात को बजती है, नए साल का जश्न दुनिया भर के कई शहरों में आतिशबाजी के प्रदर्शन के साथ शुरू होता है।  
 

#WATCH New Zealand's Auckland welcomes the new year 2022 with fireworks https://t.co/kNOsxyniQl

— ANI (@ANI) December 31, 2021
 

सिडनी हार्बर में शानदार आतिशबाजी

20 of 24
सि़डनी हार्बर में नए साल का जश्न - फोटो : ANI
वहीं, ऑस्ट्रेलिया सिडनी हार्बर में शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत किया। इस दौरान रोशनी का नजारा देखने लायक था। 
 

#WATCH Australia welcomes the new year 2022 with spectacular fireworks at Sydney Harbour

(Source: Reuters) pic.twitter.com/Y5kPhUqtI6

— ANI (@ANI) December 31, 2021

बीएसएफ जवानों ने मनाया जश्न

जम्मू कश्मीर में बीएसएफ जवान पुंछ सीमा पर नए साल की पूर्व संध्या 2022 को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
 

प्योंगयांग में आतिशबाजी

उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया।
 

महाराष्ट्र में भी नए साल का जश्न मना

नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई बांद्रा वर्ली सी लिंक में लाइट और लेजर शो हुआ।
 
विज्ञापन

नव-वर्ष पर मध्यरात्रि में मंदिर खोलने पर जताया विरोध
तमिलनाडु सरकार द्वारा नव वर्ष के पहले दिन मध्यरात्रि में मंदिर खोलने के निर्णय का हिंदूवादी संगठन हिंदू मुन्नानी ने विरोध किया है। मुन्नानी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कदेश्वरा सुब्रमण्यम ने कहा कि हर मंदिर की अपनी परंपरा होती हैै। रात में केवल शिवरात्रि और बैकुंठ एकादशी पर मंदिर खोले जाते हैं। एक अन्य संगठन हिंदू मक्कल पुराथिपदई ने सरकार के निर्णय के खिलाफ याचिका दायर की। याचिका दायर करते समय इसके सदस्य विरोध-स्वरूप आंखों पर काला कपड़ा बांध कर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें