फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri: शैलपुत्री की आराधना के साथ शुरू हुई नवरात्रि पूजा, भक्तिमय माहौल में डूबी राजधानी

Sun, 30 Mar 2025 02:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

30 मार्च 2025 को चैत्र नवरात्रि का महापर्व शुरू हो रहा है, जो रामनवमी तक चलेगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है, और इसे खासतौर पर कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू किया जाता है।

विज्ञापन
1 of 6
झंडेवालान मंदिर - फोटो : Amar Ujala
आज माता शैलपुत्री की पूजा के साथ दिल्ली के मंदिरों में नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। लोग अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और देवी के प्रथम स्वरूप की पूजा की। मंदिरों को खूब सजाया गया है। कई मंदिरों को सजाने में विदेशों से मंगवाए गए विशेष फूलों का उपयोग किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
झंडेवालान मंदिर - फोटो : Amar Ujala
मंदिर में पूजा पाठ और दर्शन की पूरी सुविधा सोशल मीडिया चैनलों पर भी उपलब्ध कराई जा रही है। मंदिरों में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है और सभी मार्गों को सीसीटीवी कैमरों की नजर में रखा गया है।
विज्ञापन

3 of 6
झंडेवालान मंदिर - फोटो : Amar Ujala
झंडेवालान मंदिर के न्यासी रविन्दर गोयल ने बताया है कि आज सुबह चार बजे से ही मंदिर का कपाट खोल दिया गया था और उसी समय से भक्तों का आना जारी है। मंदिर खुलने के साथ ही मंदिर परिसर माँ के जयकारों से गूंज उठा। हजारों उपस्थित भक्तों ने पूरे जोश के साथ माँ झंडेवाली का जयघोष किया।

4 of 6
झंडेवालान मंदिर - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन ने आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए व्यापक प्रबंध किये हैं। भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने में अधिक असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों से प्रवेश द्वार बनाये गए हैं। भक्तों को लाइनों मे कोई असुविधा न हो उसके लिए लाइनों मे पट्टियाँ  बिछायी गई हैं और बहुत ही सुंदर व मधुर संगीत की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

5 of 6
झंडेवालान मंदिर - फोटो : Amar Ujala
वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को परेशानी न हो। मुख्य रूप से रानी झाँसी मार्ग, पुराना नाज सिनेमा और फ्लैटिड फैक्ट्री कोम्पलेक्स में भक्तों के वाहन खड़े करने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। छह स्थानों पर भक्तों के लिये जूता स्टैंड बनाये गये हैं। मंदिर की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस के सहयोग से व्यापक रूप से व्यवस्था की गयी है। पूरे परिसर व आसपास पास 260 सीसीटीवी लगाए गए हैं। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र की सज्जा भी आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शैलपुत्री माता - फोटो : adobe
हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाहर से प्रसाद, फूलमाला और किसी अन्य वस्तु को लाने और देवी को चढ़ाने की मनाही की गई है। आने वाले  हर भक्त को निकासी द्वार पर माँ के भण्डारे का पैकेट बंद प्रसाद दिया जा रहा है। विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा मुख्य प्रांगण  में माँ का गुणगान किया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें