फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Modi: कहानी उस डायरी की... जिसे लिखकर उसके पन्ने जला देते थे नरेंद्र मोदी

Thu, 17 Sep 2020 09:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कभी डायरी लिखा करते थे पीएम मोदी, फिर जला देते थे उसके पन्ने
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी हैं कई किताबें
विज्ञापन
1 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है। आज वह 70 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं पीएम मोदी की जिंदगी से जुड़े कुछ फैक्ट्स। क्या आपको पता है कि पीएम मोदी को करीब से जानने और समझने का सबसे बेहतरीन जरिया एक खास किताब है। इसके बारे में नरेंद्र मोदी ने खुद बताया है। इतना ही नहीं, इस किताब के छपने की कहानी भी अपने आप में बेहद रोचक है। वो कौन सी किताब है? इसे मोदी ने कब और कैसे लिखा? इसमें किस बारे में बात की गई है? क्या है इसके छपने की कहानी? इस बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं...

विज्ञापन

2 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
यह कहानी तब की है जब मोदी युवा अवस्था में थे। यह कहानी उस युवा नरेंद्र मोदी की है जो लगभग हर रोज डायरी लिखा करते थे, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि वो हर छह से आठ महीने के बाद वो उस डायरी के लिखे पन्ने जला दिया करते थे।
विज्ञापन

3 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
एक दिन मोदी के एक प्रचारक मित्र नरेंद्र भाई पंचासरा ने उन्हें ऐसा करते देखा। उन्होंने नरेंद्र मोदी को समझाया और ऐसा करने से मना किया। बाद में नरेंद्र मोदी की उस डायरी के बचे पन्नों ने एक किताब का रूप लिया। ये किताब 36 साल के नरेंद्र मोदी के विचारों का संग्रह है। क्या है इसका नाम और मोदी ने खुद इसके बारे में क्या कहा है, आगे पढ़ें।

4 of 9
पीएम मोदी की किताब साक्षीभाव - फोटो : pmindia
इस किताब का नाम है- 'साक्षीभाव'। इसके बारे में नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 'जब मैं 36 साल का था तब जगद्जननी मां के साथ मेरे संवाद का संकलन है 'साक्षीभाव'। यह किताब पाठक को मेरे साथ जोड़ती है। पाठक को न केवल समाचार पत्रों द्वारा, बल्कि मेरे शब्दों द्वारा मुझे जानने में मदद करती है।'
विज्ञापन

5 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
इस किताब में उस डायरी में लिखी बातें छपी हैं जिसमें मोदी दुर्गा मां के साथ अपने संवाद लिखते थे। मोदी ने उन्हें कविता का रूप दिया है।
विज्ञापन

6 of 9
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
कविताओं से मोदी को खास लगाव है। इसके बारे में उनका कहना है कि 'जिसकी व्याख्या गद्य (कहानियों) में नहीं की जा सकती, उसे आमतौर पर कविता में व्यक्त किया जा सकता है।' साक्षीभाव के अलावा पीएम मोदी ने कई किताबें लिखीं। कुछ के बारे में आगे बताया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
पीएम मोदी की किताब ज्योतिपुंज - फोटो : pmindia
ज्योतिपुंज- इस किताब में मोदी के आरएसएस (RSS) जीवन के समय की भावनाओं का जिक्र है। गुरु गोलवलकर से लेकर वसंतराव चिपलंकर तक, करीब एक दर्जन से ज्यादा ऐसे प्रचारकों के बारे में पीएम मोदी ने लिखा है जिनसे उन्हें प्रेरणा मिली।

8 of 9
पीएम मोदी की किताब सोशल हार्मनी - फोटो : pmindia
सोशल हार्मनी - यह किताब मोदी के बाल जीवन से लेकर अब तक की सोच के बारे में है। इसमें उन्होंने अपने तर्कों के लिए कई उदाहरण भी पेश किए हैं।
विज्ञापन

9 of 9
पीएम मोदी की किताब एग्जाम वॉरियर्स - फोटो : pmindia
एग्जाम वॉरियर्स - पीएम मोदी की इस किताब का प्रकाशन पिछले साल ही हुआ है। इसमें उन्होंने परीक्षा की तैयारी, उस दौरान होने वाली घबराहट व तनाव को दूर भगाने के तरीके बताए हैं। यह किताब खास तौर पर स्टूडेंट्स के लिए लिखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें