फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 17 Sep 2020 06:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
दुनिया में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस: जल्द अमेरिका को पीछे छोड़ देगा भारत, जानें बाकी देशों का क्या है हाल
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में भारत की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से देश में रोजाना 90 हजार के आसपास नए मरीज सामने आ रहे हैं। संक्रमण के मामले में भारत अभी दूसरे नंबर पर है और तेजी से पहले नंबर की तरफ बढ़ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
पीएम मोदी - फोटो : pti
जन्मदिन विशेष: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर, जानें पीएम मोदी के बारे में खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन है। गुजरात के वडनगर में जन्मे मोदी बचपन से ही कुछ अलग करना चाहते थे। अपने पिता के साथ स्टेशन पर चाय बेचने के साथ-साथ अपनी युवा अवस्था में हिमालय की वादियों में भी वे खुद की तलाश में पहुंचे। तब दामोदर दास महज 17 साल के थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
झारखंड विधानसभा - फोटो : Twitter
झारखंड: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
कोरोना वायरस प्रकोप के बीच झारखंड सरकार विधानसभा सत्र को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। वहीं, झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 17 सितंबर यानि आज निर्धारित की गई है।  
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
Rajnath Singh - फोटो : Loksabha TV
चीन से तनाव पर संसद में चर्चा नहीं कराएगी सरकार, आज राज्यसभा में रक्षा मंत्री देंगे बयान
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ जारी तनाव के मामले पर सरकार संसद में चर्चा नहीं कराएगी। सरकार की रणनीति विपक्षी दलों के नेताओं से अलग-अलग संवाद करने की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
एनएसए अजीत डोभाल
ब्रिक्स देशों के एनएसए की आज अहम बैठक, चीन से द्विपक्षीय बातचीत नहीं
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच आज वर्चुअल बैठक होगी। इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले मंगलवार को रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक हुई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : Twitter
भारतीय नेताओं की जासूसी से चीन का इनकार, पर पूरा सच सामने लाएगी यह समिति
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के कारण लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस तनाव के बीच चीन द्वारा भारत के खिलाफ हर तरह की साजिश रचने की कोशिश की जा रही है। कभी अपनी कंपनियों द्वारा भारत के नेताओं की जासूसी कराना तो कभी सीमा पर भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती करना।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें