जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पीड़ित के भाई का छलका दर्द
पीड़ित के भाई एशय्या ने बताया कि रविवार होने के कारण सभी लोग चर्च गए थे और जब वे दोपहर में घर लौटे तो उन्होंने अपने भाई को फांसी पर लटका हुआ पाया। अपने भाई के लिए न्याय की मांग करते हुए ईशय्या ने कहा कि पेटारू एक निजी फर्म में काम करता था, लेकिन तीन महीने पहले उसकी नौकरी चली गई। हम अपने भाई के लिए न्याय चाहते हैं। उस महिला को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। किसी को भी उस तरह से पीड़ा नहीं झेलनी चाहिए, जैस मेरे भाई ने झेली है। उसके बड़े भाई ने भी उसे पीटा था और इस बारे में पुलिस रिपोर्ट भी है।