फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी के अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने की राम की आरती

Fri, 15 Apr 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
मुस्लिम महिलाएं भगवान राम की आरती उतारती हुई - फोटो : ब्यूरो, वाराणसी
रामनवमी के अवसर पर वाराणसी में हिन्दू-मुस्लिम एकता की एक अलग छाप देखने को मिली। विशाल भारत संस्थानम में रामनवमी पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती की।
विज्ञापन

राजनीति करने वालों को दिया संदेश

2 of 4
सामाजिक समरसता का संदेश देने की कोशिश - फोटो : ब्यूरो, वाराणसी
मुस्लिम महिलाओं ने राम की आरती कर उन लोगों को संदेश देने की कोशिश की जो धर्म के नाम पर देश के लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं। इस दौरान संस्थानम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे जिन्होंने रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

कई कार्यक्रमों का आयोजन

3 of 4
रामनवमी के अवसर पर वाराणसी में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन - फोटो : ब्यूरो, वाराणसी
गौरतलब है कि वाराणसी में पहले भी मुस्लिमों ने अपनी पहल से सामाजिक और धार्मिक समरसता का संदेश देने का काम किया है। इस दौरान रामनवमी के अवसर पर वाराणसी में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु

4 of 4
महिलाओं ने भी किया हिस्सा - फोटो : ब्यूरो, वाराणसी
इस दौरान दशाश्वमेघ में स्थित राम रमापति बैंक में भी रामनवमी के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें