आज न सिर्फ राष्ट्र में बल्कि राष्ट्र के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में भी बाबा साहब अंबेडकर का स्मरण हो रहा है, उनका गुणगान हो रहा है। यह संभव तब हुआ है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं। गुरुवार की दोपहर प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में यह बातें मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से हर वर्ग को सशक्त करना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है, मात्र फूल-माला चढ़ाना नहीं।
विज्ञापन
नागेपुर की जनता से मिलीं ईरानी
2 of 5
वाराणसी में स्मृति ईरानी
- फोटो : ब्यूरो, वाराणसी
नागेपुर में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण और नंदघर यानी आधुनिक आंगनबाड़ी का लोकार्पण करने के बाद स्मृति ईरानी सभा को संबोधित करने पहुंची थी। स्मृति ने कहा कि बाबा साहब ने जिस सशक्त भारत का सपना देखा था उसे साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार लगे हुए हैं। देश की जनता ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास मंदिर में सामान्य नागरिक की तरह दोनों हाथ जोड़कर प्रसाद ले रहे हैं। यह बात नागेपुर की जनता को इसलिए बता रही हूं कि पीएम मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्हें किसी गरीब के घर में पत्रकार के साथ रोटी खाकर नाटक करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
महिलाओं के कौशल विकास पर ध्यान दिया जाएगा
3 of 5
महिलाओं को सशक्त करने की पहल
- फोटो : ब्यूरो, वाराणसी
अंबेडकर जयंती पर डिजिटल आंगनबाड़ी नंदघर नागेपुर को समर्पित किया जाना ऐतिहासिक शुरुआत है। इस नंदघर के माध्यम से महिलाओं के कौशल विकास पर ध्यान दिया जाएगा। वे कंप्यूटर से खुद और अपने बच्चों को पीएम के डिजिटल इंडिया से जोड़ेंगी। नागेपुर में ई-रिक्शा वितरण समस्या के पूर्णरूपेण समाधान का उदाहरण है। जैसे रिक्शा लेने वाले को आरटीओ से लेकर, सवारी और इसकी सुरक्षा के प्रति चिंतित होने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी देशवासियों की इसी तरह से चिंता करते हैं।
देश का पैसा देशवासियों के लिए है
4 of 5
मोदी के प्रशासन की तारीफ
- फोटो : ब्यूरो, वाराणसी
उन्होंने कहा कि यह गांव के बुजुर्ग बैठे हैं जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गांव तक 10 पैसा पहुंचता है। मगर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में देश का पैसा देशवासियों के लिए है। वो देश के एक-एक व्यक्ति की चिंता करते हैं। इसके पहले सभा की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से हुई।
नागेपुर गांव के बच्चें स्मृति ईरानी के स्वागत करते हुए
- फोटो : ब्यूरो, वाराणसी
अंत में 151 लोगों को ई-रिक्शा, 40 महिला स्वयं सहायता समूह के बीच 250 गाय का वितरण, 12 महिलाओं को केंद्र सरकार की पेंशन व जीवन बीमा योजना का प्रमाण पत्र और पीएम के मन की बात सुनने के लिए रेडियो दिया गया। इस दौरान मंच पर ईरानी के साथ वाराणसी के कई भाजपा नेता भी मौजूद थे।