Mumbai Boat Tradegy
- फोटो : PTI
दरअसल, बुधवार को मुंबई तट पर नौसेना की नाव से टकराने वाली निजी नौका पर सवार यात्रियों ने खुलासा किया कि उन्हें लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। पुलिस ने मुंबई के साकीनाका निवासी नाथाराम चौधरी की शिकायत पर नौसेना की स्पीडबोट के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भारतीय नौसेना के एक बयान के मुताबिक, दुर्घटना तब हुई, जब समुद्र में इंजन परीक्षण के दौरान स्पीडबोट में खराबी के कारण नियंत्रण खो गया और वह नौका से जा टकराई।