फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1993 मुंबई बम धमाके, तब और अब की तस्वीरें

Fri, 16 Jun 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
विज्ञापन
1 of 7
1993 मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। कोर्ट ने इस मामले में 7 आरोपियों पर शुक्रवार को अपना फैसला सुना रही है। 12 मार्च 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए जिसमें लगभग 257 लोगों की मौत और 713 लोग घायल हुए थे। आइए आपको दिखाते हैं धमाके के वक्त की मुंबई और अब की मुंबई कैसी नजर आती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
1993 में दोपहर लगभग 1:28 पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की पार्किंग में बम धमाका हुआ था, जिसमें 84 लोगों की मौत और 217 लोग घायल हो जए थे। धमाकों के बाद मुंबई ने तेजी से रिकवर किया। यह धमाके मुंबई में हिंदू मुस्लिम दंगों के वक्त हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
एयर इंडिया के ऑफिस पर दोपहर के लगभग 2:33 पर धमाका हुआ। इस धमाके में 20 लोगों की जान चली गई, जबकि 87 लोग घायल हो गए। इस हमले के पीछे मास्टरमाइंड दाउद इब्राहिम था। हमले के बाद एयरइंडिया के ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

4 of 7
प्लाजा सिनेमा पर 3:13 पर हमला हुआ था। इस ब्लास्ट में 13 लोग मारे गए थे और 37 लोग घायल हो गए थे। हमला 6 दिसंबर 1992 में गिराई गई बाबरी मस्जिद का बदला लेने के लिए किया गया था। प्लाजा सिनेमा अब पहले की तरह ही गुलजार हो गया है। यहां अभी भी फिल्म देखी जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
दादर के लक्की पेट्रोल पंप पर 2:30 पर ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 4 लोगों की मौत और 50 लोग घायल हो गए थे। अब लक्की पेट्रोल पंप की जगह बिल्डिंग बन चुकी है।
विज्ञापन

6 of 7
झवेरी बाजार में हुए बम धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 57 लोग इसमें घायल हो गए थे। अब बाजार पहले की तरह ही सजा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जुहू में होटल ट्यूलिप स्टार के पास 3:20 पर ब्लास्ट हुआ था। जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। उस वक्त इस जगह को जुहू सेंटौर के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें