मुंबई के कुर्ला में सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस भयावह दुर्घटना में अबतक सात लोगों की जान चली गई, जबकि 42 लोग घायल हुए हैं। आइए हादसे की तस्वीरों पर डाले नजर।
मुंबई के कुर्ला में सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस भयावह दुर्घटना में अबतक सात लोगों की जान चली गई, जबकि 42 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह हादसा बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाइ और ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। हालांकि, विशेषज्ञों ने वाहन का निरीक्षण किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसमें कोई यांत्रिक खराबी तो नहीं थी।
विज्ञापन
मौत बन रौंदती चली गई बस
2 of 12
बस का तांडव
- फोटो : पीटीआई
बता दें, घटना के भयावह दृश्य सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बेकाबू बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर एक के बाद एक गाड़ियों को टक्कर मारती चली गई। कई पैदल यात्री और फेरीवाले भी बस की चपेट में आए गए। थोड़ी देर में ही सड़क पर लोगों की चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
रिहायशी सोसायटी के गेट से टकराने के बाद रुकी
3 of 12
हादसे के बाद जुटी भीड़
- फोटो : पीटीआई
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर हुई, जहां बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम की बस ने कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इससे 42 लोग घायल हो गए। वहीं, बस कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक रिहायशी सोसायटी के गेट से टकराने के बाद रुकी।
अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज
4 of 12
हादसे के बाद जुटी भीड़
- फोटो : पीटीआई
हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए कुर्ला के भाभा अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को तीन लोगों की जान चली गई थी। वहीं मंगलवार को यह संख्या बढ़कर छह हो गई। दुर्घटना के बाद कुल 49 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया था।
विज्ञापन
पहले दो फिर तीन.... की गई जान
5 of 12
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : पीटीआई
इनमें से 35 लोगों को कुर्ला के भाभा अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। बाद में इलाज के दौरान दो अन्य को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में छह घायलों को भाभा अस्पताल से सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनमें से एक की मौत हो गई। घायलों में से तीन को पास के निजी कोहिनूर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। छह अन्य घायलों को निजी हबीब अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 35 वर्षीय एक व्यक्ति को कुर्ला के निजी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी भी हुए घायल
6 of 12
हादसे के बाद बचाव कर्मी जुटे
- फोटो : पीटीआई
हादसे में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें नगर निकाय के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
चालक ने खोया था बस से नियंत्रण
7 of 12
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : पीटीआई
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाइ और ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने हादसे के पांच घंटे बाद मीडिया को पूरी जानकारी दी। उसने बताया कि चालक ने मार्ग संख्या 332 पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया था और इसके बाद बस की गति तेज हो गई। इससे पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मारती चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। प्रशासन को जांच में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बस का आगे का हिस्सा हुआ चकनाचूर
8 of 12
बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
- फोटो : पीटीआई
बेस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि बस के आगे के हिस्से और विंडस्क्रीन को काफी नुकसान पहुंचा है और दुर्घटना में बस की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं। बाद में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे क्रेन और अर्थ मूवर मशीन की मदद से बस को मौके से हटाया। रात करीब सवा एक बजे कुर्ला डिपो लाया गया।
मोटर वाहन निरीक्षकों ने की जांच
9 of 12
हादसे के बाद का दृश्य
- फोटो : पीटीआई
मोटर वाहन निरीक्षकों की एक टीम ने बस की जांच की ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें कोई यांत्रिक समस्या तो नहीं है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के सूत्रों ने बताया कि वे अपनी जांच के आधार पर पुलिस को रिपोर्ट सौंपेंगे।
चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला
10 of 12
हादसे के बाद जुटी भीड़
- फोटो : पीटीआई
पुलिस ने मुंबई हादसे में शामिल बेस्ट बस के चालक संजय मोरे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि चालक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके खून के नमूने ले लिए गए हैं। अब यह पता लगाया जाएगा कि वह शराब के नशे में था या नहीं? बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बेस्ट ने वेट लीज पर लिया था
11 of 12
बुरी तरह क्षतिग्रस्त ऑटो
- फोटो : पीटीआई
एक अधिकारी ने पहले बताया था कि यह बस हैदराबाद स्थित ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक द्वारा निर्मित 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक वाहन थी और इसे बेस्ट ने वेट लीज पर लिया था। दुर्घटना पर वेट लीजिंग कंपनी ईवीवाई ट्रांस और ओलेक्ट्रा से अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
इस बीच, मुंबई पुलिस ने कुर्ला स्टेशन से जुड़ने वाले एसजी बर्वे मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया। परिवहन निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, बेस्ट कुर्ला स्टेशन के बजाय आसपास के अन्य स्थानों से 10 मार्गों पर बसों का संचालन कर रहा था। बर्वे रोड कुर्ला स्टेशन को जोड़ने वाले सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। बर्वे रोड स्थित कुर्ला बस स्टैंड से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में यात्री बसों से जाते हैं।