फोर्ब्स इंडिया ने भारत के 100 सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है। 2016 की फोर्ब्स की लिस्ट में उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी 22.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी लगातार 9 साल से टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि, भारत के 100 अमीरों की लिस्ट में इस बार कई चौंकाने वाले फेरबदल भी हुए हैं।
विज्ञापन
भारत के 100 अमीर
2 of 6
दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी जेनरिक दवाएं बनाने वाली कंपनी सन फार्मा के संस्थापक दिलीप शांघवी भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स ने शांघवी को 16.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान दिया है।
विज्ञापन
भारत के 100 अमीर
3 of 6
फोर्ब्स की लिस्ट में हिंदुजा परिवार इस बार तीसरे नंबर पर है।
भारत के 100 अमीर
4 of 6
विपरो के अजीम प्रेमजी को एक इस बार एक पायदान नीचे खिसकर चौथे पर आ आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ15 अरब डॉलर आंकी गई है।
विज्ञापन
भारत के 100 अमीर
5 of 6
भारत के अमीर लोगों में टॉप पर मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की रैंक 32 है। अनिल की पिछले साल के मुकाबले तीन रैंक कम हुई है। पिछले साल उनकी रैंक 29 थी।
पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण ने भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में चौंकानी वाली एंट्री मारी है। 2.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वह 48वें नंबर पर हैं। आचार्य बालकृष्ण योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी हैं।