फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 के हुए मुकेश अंबानी: मुकेश और नीता अंबानी की पहली मुलाकात में क्या हुआ था, जानिए अरबपति उद्योगपति से जुड़ी 10 रोचक बातें

Tue, 19 Apr 2022 03:23 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंबानी की कंपनी आरआईएल का मार्केट कैप इस समय 17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस हिसाब से ये दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में 42वें स्थान पर है। आइए जानते हैं मुकेश की निजी जिंदगी से जुड़ी 10 रोचक बातें...
 
विज्ञापन
1 of 11
नीता और मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का जन्मदिन है। वह 65 साल के हो गए। मुकेश भारत के दूसरे और दुनिया के 11वें सबसे अमीर उद्योगपति हैं। वर्तमान में उनकी नेटवर्थ 94.9 अरब डॉलर है। पिता धीरूभाई अंबानी की विरासत को नई बुलंदियों तक पहुंचाने वाले मुकेश असल जिंदगी में काफी सरल हैं। इस मुकाम तक पहुंचने का मुकेश अंबानी का सफर बेहद दिलचस्प रहा। 

केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद मुकेश अंबानी ने 1981 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी के साथ मिलकर रिलायंस पेट्रोलियम  की शुरुआत की। इसके बाद 1985 में कंपनी का नाम रिलायंस टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज लिमिटेड से बदलकर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया। पेट्रोलियम के अलावा मुकेश अंबनी ने टेलीकॉम क्षेत्र में भी अपने कदम आगे बढ़ाए और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड की स्थापना की। 

अंबानी की कंपनी आरआईएल का मार्केट कैप इस समय 17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस हिसाब से ये दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में 42वें स्थान पर है। आइए जानते हैं मुकेश की निजी जिंदगी से जुड़ी 10 रोचक बातें...
विज्ञापन

1. किस चीज से डरते हैं?

2 of 11
मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
मुकेश अंबानी ने एक इंटरव्यू में खुद से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। उन्होंने बताया था कि वह काफी शर्मीले हैं और पब्लिक के सामने बोलने से उन्हें डर लगता है। 

 
विज्ञापन

2. शराब को कभी हाथ नहीं लगाया

3 of 11
मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के 11वें सबसे अमीर उद्योगपति होने के बावजूद मुकेश काफी सरल जिंदगी जीते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि आज तक  उन्होंने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया। 

3. हॉकी खेलना काफी पसंद है:

4 of 11
मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला
मुकेश अंबानी ने क्रिकेट को काफी प्रमोट किया। आईपीएल में मुंबई इंडियंस उनकी टीम है, लेकिन हॉकी से भी उनका काफी लगाव है। उन्हें हॉकी खेलना काफी पसंद है। स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह हॉकी खेला करते थे। 
विज्ञापन

4. पिता ने मुकेश लिए नीता को चुना था :

5 of 11
धीरू भाई अंबानी, अनिल अंबानी, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
मुकेश अंबानी और नीता की शादी धीरूभाई अंबानी ने ही करवाई थी। एक परंपरागत डांस शो में धीरूभाई अंबानी ने नीता को देखा था। इसके बाद उन्होंने खुद नीता को कॉल किया। जैसे ही फोन पर उन्होंने अपना नाम बताया नीता को लगा कि ये प्रैंक कॉल है। इसलिए लगातार दो बार उन्होंने फोन काट दिया। तीसरी बार जब धीरूभाई ने फोन किया तो नीता के पिता ने उठाया। दोनों के बीच बातचीत हुई और नीता को धीरूभाई ने मिलने के लिए अपने ऑफिस में बुलाया। 

 
विज्ञापन

5. जब पहली बार मिले नीता और मुकेश

6 of 11
नीता और मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
नीता को धीरूभाई अंबानी ने डिनर पर बुलाया, जहां मुकेश से उनकी पहली मुलाकात हुई। एक इंटरव्यू में मुकेश ने बताया कि जब नीता आईं तो वह बहुत खूबसूरत लग रहीं थीं। उस वक्त मैं ये जानना चाहता था कि हम लोगों की सोच कहां तक मिलती है? क्या हम लोग पूरी जिंदगी साथ रह सकते हैं? वहीं, नीता ने इंटरव्यू में बताया कि मुकेश किसी के साथ खुलकर बात करने में समय लेते हैं। वह हर किसी के सामने नहीं खुलते हैं। 

 
विज्ञापन

6. मुकेश की जिंदगी में नीता दूसरे नंबर पर थीं

7 of 11
नीता और मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
नीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के वक्त मुकेश पातालगंगा में पहली पॉलीएस्टर प्लांट तैयार करवा रहे थे। उनका काफी ध्यान उसी प्लांट पर रहता था। तब लोग भी मुझे कहते थे कि नीता... मुकेश की जिंदगी में आप दूसरे नंबर पर हो। मुकेश लिए पहले नंबर पर पातालगंगा प्लांट है। 

7. मुंबई की सड़कों पर पॉवभाजी खाना अच्छा लगता है

8 of 11
नीता और मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
अरबपति होने के बावजूद मुकेश को मुंबई की सड़क किनारे पावभाजी खाना पसंद है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि मुंबई में रात 11:30 बजे के बाद सबसे अच्छा खाना पावभाजी ही होता है।    

 

8. हर रोज लाल गुलाब देते थे

9 of 11
नीता और मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
पहली मुलाकात के बाद नीता और मुकेश एक-दूसरे को काफी समय देने लगे थे। यही नहीं मुकेश हर रोज नीता को सुबह-सुबह एक लाल गुलाब भेंट करते थे। 

 

9. ट्रैफिक में कार चलाते हुए मुकेश ने किया था प्रपोज

10 of 11
नीता और मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
नवंबर 1984 की बात है। नीता ने बताया कि शाम को करीब आठ बज रहे थे। दोनों एकसाथ कार में थे। उस वक्त सड़क पर काफी ट्रैफिक जाम था। उसी वक्त अचानक से मुकेश ने कार रोक दी और नीता को प्रपोज किया। मुकेश ने नीता से पूछा कि क्या आप मुझसे शादी करोगी? मुकेश ने इसका जवाब भी तुरंत मांगा। उस वक्त बाहर सड़क पर लोग चिल्ला रहे थे। हॉर्न बजा रहे थे, लेकिन मुकेश ने कार आगे नहीं बढ़ाई। मुझसे पूछा कि अभी बताओ... मुझसे शादी करोगे आप? और फिर नीता ने हां में जवाब दिया। 

 
विज्ञापन

10. युवाओं से सीखते हैं मुकेश

11 of 11
बच्चों के साथ नीता और मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
मुकेश अंबानी आज भी पढ़ते, लिखते और सिखते हैं। नई-नई तकनीक के बारे में वह युवाओं से सीखते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके बारे में बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें