फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मैच के बाद पत्नी धनश्री ने चहल का इंटरव्यू लिया, कमिंस-मावी ने बाउंड्री पर लपका अद्भुत कैच, मैकॉय का 'पुष्पा राज' सेलिब्रेशन

Tue, 19 Apr 2022 12:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चहल ने जैसे ही हैट्रिक अपने नाम की, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। खुद चहल ने अनोखे अंदाज में इस खास मौके को सेलिब्रेट किया। पत्नी धनश्री भी चहल के साथ विकेट का जश्न मनाते हुए नजर आईं।
विज्ञापन
1 of 11
धनश्री और युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात रन से हरा दिया। इस मैच में राजस्थान के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की फिरकी का जादू देखने को मिला। उन्होंने एक ओवर (17वें ओवर) में हैट्रिक समेत चार विकेट लेकर मैच पलट दिया। चहल ने मैच में कुल पांच विकेट झटके। 

मैच देखने ब्रेबोर्न स्टेडियम पहुंचीं उनकी पत्नी धनश्री वर्मा भी काफी खुश नजर आईं। चहल ने जैसे ही हैट्रिक अपने नाम की, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। खुद चहल ने अनोखे अंदाज में इस खास मौके को सेलिब्रेट किया। पत्नी धनश्री भी चहल के साथ विकेट का जश्न मनाते हुए नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 11
चहल का इंटरव्यू लेतीं धनश्री - फोटो : IPL/BCCI
मैच के बाद धनश्री ने स्टैंड से ही चहल का इंटरव्यू भी लिया। साथ ही वह इस लम्हे को मोबाइल फोन के कैमरे में भी रिकॉर्ड करती नजर आईं। धनश्री ने चहल से पूछा कि क्या वह उनके (धनश्री) बायो-बबल में साथ नहीं रहने से खुश हैं। इस पर चहल मुस्कुरा दिए और मजाक में कहा कि यह एक शानदार एहसास है।  इसके बाद धनश्री ने चहल से हैट्रिक के बारे में पूछा, तो चहल ने जवाब दिया कि यह उनकी पहली हैट्रिक है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। इसके कैप्शन में आरआर ने लिखा- युजी खुश, भाभी खुश और हम भी खुश। 
विज्ञापन

3 of 11
युजवेंद्र चहल ने कुछ इस तरह हैट्रिक को सेलिब्रेट किया - फोटो : IPL/BCCI
चहल ने 17वें ओवर में हैट्रिक समेत चार विकेट झटके। वहीं, मैच में उन्होंने कुल पांच विकेट झटके। चहल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों स्टंप आउट कराया। इसके बाद चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर, पांचवीं गेंद पर शिवम मावी और आखिरी गेंद पर पैट कमिंस को पवेलियन भेजा। हैट्रिक के बाद मैदान पर लेटकर चहल ने खास तरीके से जश्न मनाया। इस जश्न को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी कर रहे हैं।

4 of 11
शिवम मावी और पैट कमिंस - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में सुनील नरेन गेंदबाजी के लिए आए। पहली ही गेंद पर रियान पराग ने बड़ा शॉट लगाया। ऐसा लग रहा था कि गेंद सीधे सीमा-रेखा के पार चली जाएगी, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर खड़े पैट कमिंस ने दौड़ते हुए गेंद को लपक लिया। हालांकि, तब उनका बैलेंस बिगड़ गया और उन्होंने बाउंड्री लाइन क्रॉस करने से पहले गेंद को पास खड़े शिवम मावी की तरफ उछाल दिया।



स्पीड में होने के कारण कमिंस ने गेंद को जोर से फेंका था, गेंद मावी के ऊपर से जा रही थी, लेकिन उन्होंने हवा में उड़ते हुए एक हाथ से लपक लिया। इसके बाद अंपायर ने चेक किया तो कमिंस का कोई भी अंग सीमा-रेखा को टच नहीं किया था। इस तरह पराग आउट हुए। 
विज्ञापन

5 of 11
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में जोस बटलर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया। यह इस सीजन उनका दूसरा शतक है। इससे पहले इसी सीजन उन्होंने मुंबई के खिलाफ शतक लगाया था। कोलकाता के खिलाफ बटलर ने 61 गेंदों पर नौ चौके और पांच छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। इस सीजन वह अब तक छह मैचों में 375 रन बना चुके हैं। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है। फिलहाल टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप भी उन्हीं के नाम है। उनकी पारी और आखिर में हेटमायर के 13 गेंदों पर नाबाद 26 रन की बदौलत राजस्थान ने 217 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

6 of 11
एरॉन फिंच - फोटो : IPL/BCCI
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सुनील नरेन शून्य पर आउट हुए। इसके बाद एरॉन फिंच ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 107 रन की साझेदारी निभाई। फिंच ने अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने 28 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। इसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल हैं। फिंच को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।
विज्ञापन

7 of 11
मैच के बीच में फुटबॉल खेलते सैम बिलिंग्स और टिम साउदी - फोटो : IPL/BCCI
फिंच को आउट करने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा और उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में फिंच और प्रसिद्ध एक-दूसरे को कुछ कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर कुछ खास नहीं कर सके। नीतीश 11 गेंदों पर 18 रन और वेंकटेश सात गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। 

8 of 11
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाले रखा और कोलकाता को जीत के करीब ले गए। वे 51 गेंदों पर 85 रन बनाकर आउट हुए। इसमें सात चौके और चार छक्के शामिल हैं। हालांकि, उनके आउट होते ही कोलकाता की पारी ढह गई।  

9 of 11
रसेल को अश्विन ने बोल्ड किया - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता की टीम को आंद्रे रसेल से काफी उम्मीदें थीं। 13वें ओवर में नीतीश राणा के आउट होने के बाद वह क्रीज में आए और अगली ही ओवर में चलते बने। रसेल को अश्विन ने कैरम बॉल पर क्लीन बोल्ड किया। रसेल शून्य पर आउट हुए। उनके आउट होने से केकेआर को काफी नुकसान हुआ।

10 of 11
हैट्रिक लेने के बाद हेटमायर ने चहल को गोदी में उठा लिया - फोटो : IPL/BCCI
17वें ओवर में चहल ने कमाल कर दिया। उन्होंने हैट्रिक समेत चार विकेट झटके। ओवरऑल आईपीएल में यह 21वीं हैट्रिक रही। वहीं, चहल हैट्रिक लेने वाले 19वें खिलाड़ी बने। आईपीएल 2022 में अब चहल के नाम 17 विकेट हो चुके हैं और वह पर्पल कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
ओबेड मैकॉय - फोटो : IPL/BCCI
आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, लेकिन वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय ने तीन रन ही खर्च किए और शेल्डन जैक्सन और उमेश यादव के दो विकेट भी झटके। साथ ही कोलकाता की पारी को भी 210 रन पर समाप्त कर दिया। इस युवा तेज गेंदबाज ने 3.4 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट झटके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें